
फंस गए धीरज साहू? 210 करोड़ कैश बरामद, 8 मशीनों से नोटों की गिनती... चुनाव में बताई थी केवल 34 करोड़ संपत्ति!
AajTak
अब तक जांच एजेंसियों की इस कार्रवाई में करीब 210 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी मिल चुकी है और अभी भी कार्रवाई जारी है. पता चला है कि 30 आलमारियों में नोटों के बंडल ऐसे ही मिले हैं.
अलमारियों में ठूंस-ठूंस कर नोटों के बंडल, जिसमें अधिकतर 500 रुपये की गड्डियां, कुछ 200 रुपये की गड्डियां भी नजर आती हैं. पहली नजर में तो लगता है कि किसी बैंक की तस्वीर है, लेकिन जब तस्वीर के पीछे की कहानी सामने आती हैं तो हर कोई हैरान हो जाता है. ये नोटों के बंडल कांग्रेसी सांसद के ठिकानों से बरामद हुई है. दरअसल झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में पिछले तीन दिन से आयकर विभाग की कार्रवाई चल रही है. ये कार्रवाई कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू (Dheeraj Sahu) के ठिकानों पर चल रही है. अब तक जांच एजेंसियों की इस कार्रवाई में करीब 210 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी मिल चुकी है और अभी भी कार्रवाई जारी है. पता चला है कि 30 आलमारियों में नोटों के बंडल ऐसे ही मिले हैं.
नोटों की गिनती जारी नोटों की गिनती में 30 से अधिक बैंक कर्मी लगे हुए हैं. नोट गिनने के लिए आठ से अधिक मशीनों का इस्तेमाल हो रहा है. नोटों से भरे करीब 150 बैग बोलांगीर में भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में ले जाए जा चुके हैं.
छापेमारी में 210 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद हुई है. ये इतनी बड़ी खेप है, इसका अंदाजा ऐसे लगा सकते हैं कि इसे गिनने वाली मशीन फूंक गई थी, जिसके बाद हैदराबाद और भुवनेश्वर से नोट गिनने वाली बड़ी मशीनें मंगाई गई हैं.
दरअसल ये कार्रवाई शराब से जुड़े कारोबार में टैक्स चोरी की आशंका में शुरू हुई थी. जिसमें आयकर विभाग ने टैक्स चोरी के आरोप में शराब कारोबार से जुड़ी कंपनी समूह के ठिकानों पर छापे शुरू किए थे. जिसमें बौद्ध डिस्टीलरी प्राइवेट लिमिटेड, बलदेव साहू इन्फ्रा लिमिटेड, क्वालिटी बॉटलर्स और किशोर प्रसाद-विजय प्रसाद बिवरेज लिमिटेड नाम की कंपनियां शामिल हैं. इसमें एक कंपनी बलदेव साहू इन्फ्रा फ्लाई ऐश ईंटों का काम करती है, बाकी कंपनियां शराब कारोबार से जुडी हैं. इनकी टैक्स चोरी के शक में जांच एजेंसी ने झारखंड के रांची और लोहरदगा के अलावा ओडिशा के बलांगीर, संबलपुर, रायडीह इलाकों में कार्रवाई शुरू की थी.
धीरज साहू का परिवार शराब कारोबार में
आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक, बौद्ध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड से जुडे़ ठिकानों पर ये छापेमारी हो रही है. बौद्ध डिस्टिलरी राज्यसभा सांसद धीरज साहू के परिवार की कंपनी है. धीरज साहू का परिवार शराब व्यवसाय से जुड़ा है. उनकी ओडिशा में शराब बनाने की कई फैक्ट्रियां हैं.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.











