
प्लेन में महिला की चीख-पुकार, एयर होस्टेस ने बांधकर किया कंट्रोल, वीडियो वायरल
AajTak
फ्लाइट के दौरान अचानक एक महिला जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने लगी. उसका व्यवहार इतना बेकाबू हो गया कि एयर होस्टेस को मजबूरी में उसे कुर्सी से बांधना पड़ा. अब इस पूरे मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है.
एक फ्लाइट में पैसेंजर के बर्ताव का वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक यात्री का रवैया इतना खराब था कि उसे काबू करना मुश्किल हो गया. यह फ्लाइट शार्लोट से लास वेगास जा रही थी. अमेरिकन एयरलाइंस की इस उड़ान में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला अचानक हिंसक हो गई. उसने चीख-चीखकर क्रू मेंबर्स को धमकाया, गालियां दीं और यहां तक कि फ्लाइट अटेंडेंट को लात भी मार दी. हालात काबू से बाहर होते देख यात्रियों और क्रू ने मिलकर उस महिला को डक्ट टेप और जिप टाई से सीट पर बांध दिया.
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, 47 साल की इस महिला का नाम केटी जे. डिलोने है. यह घटना 16 सितंबर को हुई थी, जिसका वीडियो अब सामने आया है. उड़ान के दौरान उसने चौंकाने वाला खुलासा किया कि जब वह 11 साल की थी, तब उसने अपने पिता को मारने के लिए उनकी कॉफी में जहर मिला दिया था. इतना ही नहीं, उसने चिल्ला-चिल्ला कर कहा कि अगर किसी को मारना हो तो कॉफी में जहर मिला दो, लेकिन ध्यान रखना कि वह एक्सपायर्ड न हो और भरपूर मात्रा में डालना.
गालियां और जान से मारने की धमकी
यात्रियों के सामने डिलोने लगातार चीखती रही. उसने क्रू को गाली देते हुए कहा कि मैं तुम्हें मार दूंगी. इसके बाद उसने एक अटेंडेंट को दो बार लात मारी, जिससे वह नीचे गिर पड़ा. हालात काबू में करने का एक ही तरीका बचा था महिला को चलती फ्लाइट में पूरी तरह से बांध देना. इसके लिए डक्ट टेप और जिप टाई का इस्तेमाल किया गया और आखिरकार उसे सीट पर बांध दिया गया.
देखें वीडियो

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











