
प्लेन में चढ़ने से मना किया तो महिला यात्री ने काटा बवाल, स्टाफ पर फेंका यूज किया हुआ सैनेटरी पैड
AajTak
विमान में चढ़ने से मना करने पर एक महिला यात्री ने गुस्से में आकर चेक-इन स्टाफ पर इस्तेमाल किया हुआ सैनिटरी पैड फेंक दिया. इससे एयरपोर्ट पर काफी बवाल हुआ.
नाइजीरिया में एक महिला यात्री ने हवाई अड्डे के चेक-इन स्टाफ पर अपने गंदे सैनिटरी पैड फेंक दिए. जब महिला को विमान में चढ़ने से मना किया गया तो वो गुस्सा हो गई, इसके बाद उसने ये कदम उठाया.
ग्लोरिया ओमिसोर नाम की महिला 3 फरवरी को अपने होम टाउन लागोस, नाइजीरिया से मैनचेस्टर, इंग्लैंड जाने के लिए, केन्या के नैरोबी स्थित जोमो केन्याटा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए रवाना हुईं. चेक-इन करते समय ओमिसोर को एयरलाइन स्टाफ ने बताया कि उनके पास फ्रांस में प्रवेश के लिए आवश्यक वीजा नहीं है, क्योंकि उन्होंने ब्रिटेन के लिए आगे की उड़ान से पहले पेरिस में रुकने का टिकट बुक कराया था.
लंदन जाने के लिए ऑफर किया ऑप्शनल रूट उन्हें लंदन में उतरने के लिए एक वैकल्पिक मार्ग की पेशकश की गई थी, लेकिन ओमिसोर चेक-इन के दौरान इस बात पर गुस्से में आ गईं और काउंटर एजेंटों पर चिल्लाने लगीं, जिन्होंने इस दौरान शांत रहने की कोशिश की.
चेक-इन स्टाफ पर फेंका यूज्ड सैनेटरीपैड जब उसे फ्लाइट में चढ़ने से मना किया गया तो वह चेक-इन स्टाफ से भिड़ गईं. इसके बाद उनके बीच तीखी बहस हुई और महिला ने यूज किया हुआ अपना सैनेटरी पैड काउंटर फेंक दिया. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें पैड जमीन पर पड़ा हुआ दिखाई देता है.
स्टाफ ने कहा- जाओ अपने राष्ट्रपति को बुलाओ ओमिसोर वीडियो में चिल्लाते हुए कहती हैं कि आप मुझे सैनिटरी टॉवल देंगे. मैं नाइजीरिया के वित्त मंत्री से बात करूंगी. क्रोधित एजेंट ने भी उस पर चिल्लाना शुरू कर दिया. उसने कहा कि नाइजीरिया के राष्ट्रपति को बुलाओ. आप केन्या एयरवेज से उड़ान नहीं भरेंगी. आप हमारी एयरलाइन में फिर कभी प्रवेश नहीं कर पाएंगी. जाइये जाकर अपने राष्ट्रपति को बुलाएं.
अपनी बात पर अड़ी रही महिला ओमिसोर अपनी बात पर अड़ी रहीं और उन्होंने दोबारा सैनिटरी टॉवल की मांग की. वे इस बात से नाराज थीं कि अगर उन्होंने एयरलाइन की ओर से लंदन जाने की पेशकश स्वीकार कर ली तो यात्रा में 17 घंटे का अतिरिक्त समय लग जाएगा.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









