
प्लेन के टॉयलेट में छिपकर सिगरेट पी रहा था शख्स, जानें कितना बड़ा है गुनाह, क्या हो सकता है एक्शन?
AajTak
आजकल फ्लाइट में यात्रियों की अजीबोगरीब हरकतें सामने आ रहीं हैं. कभी कोई यात्री शराब के नशे में पेशाब कर दे रहा है, तो कभी क्रू मेंबर्स के साथ बदसलूकी. अब फ्लाइट के टॉयलेट में एक शख्स सिगरेट पीते हुए पकड़ा गया है. उसके खिलाफ मुंबई पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. जानिए फ्लाइट में सिगरेट पीना कितना बड़ा गुनाह है?
फ्लाइट के टॉयलेट में सिगरेट पीने वाले शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. शख्स पर न सिर्फ फ्लाइट में सिगरेट पीने का आरोप है, बल्कि दूसरे यात्रियों और क्रू मेंबर्स के साथ बदतमीजी करने का भी आरोप है.
ये घटना लंदन से मुंबई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में हुई. आरोपी शख्स का नाम रमाकांत है, जो भारतीय मूल का अमेरिकी नागरिक है.
मुंबई पुलिस के मुताबिक, आरोपी शख्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 336 और एयरक्राफ्ट एक्ट 1937 की धारा 22, 23 और 25 के तहत केस दर्ज किया गया है.
क्या हुआ था फ्लाइट में?
- एअर इंडिया के क्रू मेंबर ने पुलिस को बताया, 'फ्लाइट में स्मोकिंग अलाउ नहीं है, लेकिन जब वो वॉशरूम गया तो अलार्म बज उठा. ये सुनकर क्रू जब वॉशरूम गई तो वहां देखा कि उसके हाथ में सिगरेट थी. हमने तुरंत उसकी सिगरेट फेंक दी.'
- उन्होंने बताया, 'इसके बाद रमाकांत क्रू मेंबर्स पर चिल्लाने लगा. जैसे-तैसे हमने उसे उसकी सीट पर बैठाया. लेकिन थोड़ी देर बाद उसने विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश की. उसके बर्ताव की वजह से सभी यात्री डर गए थे. वो हमारी सुनने को तैयार नहीं था और लगातार हल्ला मचा रहा था. इसके बाद हमने उसके हाथ-पैर बांधकर सीट पर बैठा दिया.'

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








