
प्लेन के इंजन में लगी आग... काठमांडू में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, 76 यात्री थे सवार
AajTak
विमान ने वीओआर लैंडिंग की और सुरक्षित एयरपोर्ट पर लौट आया. फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने एक बयान जारी करके इस इमरजेंसी लैंडिंग के संबंध में जानकारी दी.
नेपाल की बुद्धा एयरलाइंस की एक फ्लाइट को लेफ्ट इंजन में आग लगने के बाद काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. प्लेन में चालक दल के सदस्यों समेत 76 यात्री सवार थे. विमान ने वीओआर लैंडिंग की और सुरक्षित एयरपोर्ट पर लौट आया. फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने एक बयान जारी करके इस इमरजेंसी लैंडिंग के संबंध में जानकारी दी.
वीओआर लैंडिंग पायलट्स द्वारा ग्राउंड-बेस्ड रेडियो स्टेशन जिसे वीओआर (वेरी हाई फ्रीक्वेंसी ऑम्निडायरेक्शनल रेंज) कहा जाता है, से सिग्नल का उपयोग करके हवाई जहाज को नेविगेट करने और लैंड करने का एक तरीका है. इमरजेंसी लैंडिंग का यह तरीका पायलट्स को रनवे के साथ हवाई जहाज को एक सीध में लाने में मदद करता है, जब अंधेरा होने, धुंध या बारिश की वजह से उन्हें रनवे स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं पड़ता.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.







