
'प्लेटफॉर्म बदलने से मची भगदड़, मैंने साथियों के साथ 15 शव निकाले...', नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कुली की आंखों-देखी
AajTak
हादसे के प्रत्यक्षदर्शी और वर्षों से स्टेशन पर काम कर रहे कुली सुगन लाल मीणा ने जो बताया, वह किसी को भी झकझोर सकता है. सुगन लाल मीणा पिछले 43 साल से रेलवे स्टेशन पर कुली का काम कर रहे हैं. उनका कहना है कि ऐसा मंजर पहले कभी नहीं देखा.
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. मरने वालों में 9 महिलाएं, 4 पुरुष और 5 बच्चे हैं. इनमें सबसे ज्यादा बिहार के 9, दिल्ली के 8 और एक हरियाणा का रहने वाला है. यह घटना रात करीब 10 बजे के आसपास प्लेटफार्म 13 और 14 पर हुई. घटना के वक्त हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए स्टेशन पर एकत्रित हो रहे थे और ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे.
रेलवे स्टेशन पर कुली सुगन लाल मीणा से आजतक ने बातचीत की. मीणा ने बताया कि मैंने अपने साथियों के साथ 15 लाशें निकालीं और एम्बुलेंस में रखीं. मैं 1981 से यहां कुली का काम कर रहा हूं. इतनी भीड़ कभी नहीं देखी है. प्लेटफॉर्म चेंज हुआ, जिससे भगदड़ मच गई. लोग एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए. लाशें देखने के बाद खाना नहीं खा पाया.
कुली ने क्या बताया?"मैं 1981 से कुली का काम कर रहा हूं, लेकिन इससे पहले मैंने कभी इतनी भीड़ नहीं देखी. प्रयागराज स्पेशल ट्रेन को प्लेटफॉर्म नंबर 12 से रवाना होना था, लेकिन उसे अचानक प्लेटफॉर्म नंबर 16 पर शिफ्ट कर दिया गया. जब प्लेटफॉर्म 12 पर इंतजार कर रही भीड़ और बाहर खड़ी भीड़ प्लेटफॉर्म 16 तक पहुंचने की कोशिश करने लगी, तो अफरा-तफरी मच गई. लोग एक-दूसरे से टकराने लगे और कई लोग एस्केलेटर व सीढ़ियों पर गिर पड़े."
उन्होंने आगे बताया, "कई कुली वहां पहुंचे और भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की. हमने कम से कम 15 शवों को बाहर निकाला और एंबुलेंस में रखा. पूरे प्लेटफॉर्म पर सिर्फ जूते और कपड़े बिखरे पड़े थे. हमने पुलिस और दमकल विभाग को बुलाया, जिसके बाद 3-4 एंबुलेंस वहां पहुंचीं और घायलों को अस्पताल ले जाया गया."
यह भी पढ़िएः New Delhi Railway Station Stampede: हर घंटे 1500 जनरल टिकटों की बिक्री, एंट्री पॉइंट्स पर कोई जांच नहीं... NDLS पर भगदड़ की वजह आई सामने

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










