
प्रोफेसर ने छात्रा से मांगी 'प्यार की मिठाई', टीचर्स-डे पर गुरु की करतूत से हंगामा, बजरंग दल ने घेरा कॉलेज
AajTak
प्रोफेसर ने नामांकन के एवज में छात्रा से मिठाई की मांग की. इस पर छात्रा ने भी मिठाई खिलाने का आश्वासन दे दिया. लेकिन प्रोफेसर ने कहा- बाजार में मिलने वाली मिठाई नहीं खानी है. वह तो मैं भी खरीद कर भी खा सकता हूं.' छात्रा ने पूछा- फिर कैसी मिठाई आपको चाहिए? इसके बाद प्रोफेसर ने 'प्यार की मिठाई' खाने की बात कही.
Jharkhand News: धनबाद में शिक्षक दिवस ( Teachers' Day) के दिन जिले में गुरु और शिष्य का रिश्ता शर्मसार होते हुए देखने को मिला. जिसमें एक गुरु ने नामांकन के नाम पर जो गुरु दक्षिणा मांगी, उससे हर कोई हतप्रभ है. गुरु ने नामांकन के बदले गुरु दक्षिणा में प्यार की मिठाई छात्रा से मांगी. जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता कॉलेज पहुंच गए. कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा किया. मामले को लेकर कॉलेज के प्राचार्य ने महिला सेल द्वारा मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया. वहीं, आरोपी प्रोफेसर ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की. दोनों पक्ष फिलहाल थाना में बैठे हैं. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
पीड़ित छात्रा मंगलवार शिक्षक दिवस के दिन बीए फर्स्ट सेमेस्टर में नामांकन के लिए एक छात्रा कॉलेज (सिंदरी कॉलेज) पहुंची थी. आरोप है कि प्रोफेसर सुरेंद्र यादव ने कॉलेज में नामांकन के एवज में छात्रा से मिठाई की मांग की. इस पर छात्रा ने भी मिठाई खिलाने का आश्वासन दिया. लेकिन प्रोफेसर ने कहा- ''बाजार में मिलने वाली मिठाई नहीं खानी है. वह तो मैं भी खरीद कर भी खा सकता हूं.''
छात्रा ने पूछा- फिर कैसी मिठाई आपको चाहिए? इसके बाद प्रोफेसर ने 'प्यार की मिठाई' खाने की बात छात्रा से कही. छात्रा ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी परिजनों को दी. बुधवार को परिजनों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पूरी बात बताई. जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे कार्यकर्ताओं के द्वारा कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा. मामले को लेकर छात्र के द्वारा सिंदरी थाना में लिखित शिकायत की गई है.
आरोपी प्रोफेसर सुरेंद्र यादव ने छात्रा के आरोपों को निराधार बताया है. उन्होंने कहा कि नामांकन के बाद छात्र घर चली गई थी. मैंने कहीं किसी तरह की कोई भी आपत्तिजनक बात नहीं कही. उन्होंने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के ऊपर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए सिंदरी थाना में मामले की शिकायत की है.
वहीं कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर केके पाठक ने कहा कि मामले को लेकर कॉलेज की महिला सेल की तरफ से जांच की जाएगी. जांच के उपरांत जो दोषी होंगे, उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई करने की बात प्रिंसिपल ने कही है.
बुधवार की रात सिंदरी थाना में पीड़ित छात्रा और आरोपी प्रोफेसर की तरफ से शिकायत की गई है. गुरुवार को पीड़ित पक्ष थाना पहुंचा. फिलहाल आरोपी प्रोफेसर थाना नहीं पहुंचे हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










