
'प्रोजेक्ट में देरी से बचें, पारदर्शिता पर दें जोर', PRAGATI बैठक में PM मोदी का अधिकारियों को निर्देश
AajTak
बैठक में प्रधानमंत्री ने खनन, रेलवे, जल संसाधन, औद्योगिक कॉरिडोर और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े आठ अहम इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की. ये प्रोजेक्ट्स 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हुए हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 'प्रगति' (PRAGATI) प्लेटफॉर्म की 49वीं बैठक की अध्यक्षता की. यह प्लेटफॉर्म सरकार को प्रमुख परियोजनाओं को तेजी से ट्रैक करने, रुकावटों को दूर करने और समय पर वितरण सुनिश्चित करने में मदद करता है.
इस बैठक में प्रधानमंत्री ने ₹65,000 करोड़ से अधिक के कुल निवेश वाली आठ महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा की. ये परियोजनाएं देश भर के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैली हुई हैं, और इनमें खान, रेलवे, जल संसाधन, औद्योगिक गलियारे और बिजली जैसे क्षेत्र शामिल हैं.
बैठक में समय सीमा, प्रभावी अंतर-एजेंसी समन्वय और रुकावटों को तुरंत हल करने पर जोर दिया गया. प्रधानमंत्री ने दोहराया कि परियोजनाओं के निष्पादन में देरी से दोहरी लागत लगती है जिसमें पहला तो परियोजना का खर्च बढ़ता है और दूसरा, नागरिकों को आवश्यक सेवाओं और बुनियादी ढांचे से वंचित होना पड़ता है.
यह भी पढ़ें: Oxford की स्टडी में पीएम मोदी के PRAGATI प्लेटफॉर्म की तारीफ, 340 अटके प्रॉजेक्ट्स में आई तेजी
पीएम ने दिया निगरानी का आदेश
उन्होंने केंद्रीय और राज्य दोनों स्तर के अधिकारियों से 'परिणाम-उन्मुख' दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया. पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भी अपने स्तर पर प्रमुख परियोजनाओं की नियमित समीक्षा और निगरानी के लिए व्यवस्था बनानी चाहिए, ताकि समय पर कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जा सके.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










