
प्रेम संबंध उजागर होने के डर से नाबालिग भाभी ने की ननद की हत्या, प्रेमी ने दिया साथ
AajTak
Rajasthan News: राजस्थान के कोटा में रिश्तों को शर्मसार करने देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक भाभी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ननद की हत्या कर दी, ताकि उसके प्रेम प्रसंग के बारे में खुलासा न हो जाए.
राजस्थान के कोटा में रिश्तों को शर्मसार करने देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक भाभी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ननद की हत्या कर दी, ताकि उसके प्रेम प्रसंग के बारे में खुलासा न हो जाए. पुलिस इस हत्याकांड के बाद महज 24 घंटे के अंदर इस केस केस को सुलझा लिया. इसके साथ ही हत्यारोपी प्रेमी और मृतिका की भाभी को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले की जांच की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, जिले के थाना महावीर नगर के केशवपुरा सेक्टर 4 में रहने वाले अंकित प्रजापत की शादी एक नाबालिग लड़की से हुई है. उसके 18 वर्ष होने में अभी कुछ महीने बाकी है. अंकित की छोटी बहन भी उसके साथ रहती थी. बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी का शादी के पहले राजू नामक एक लड़के साथ अफेयर था. पति की गैरमौजूदगी में वो अक्सर राजू को अपने घर पर बुला लेती थी. ये बात पूनम को पता थी.
इधर, पूनम प्रजापत की शादी उसके भाभी के गांव के रहने वाले एक लड़के राहुल से तय हो गई. लेकिन भाभी नहीं चाहती थी कि उनकी शादी हो. उसे डर था कि पूनम उसके गांव जाने के बाद उसके प्रेम संबंध के बारे में खुलासा कर देगी. वो इस शादी को तोड़ने के लिए लगातार दबाव बना रही थी. लेकिन पूनम राहुल से शादी के लिए अड़ी हुई थी. यही वजह है कि भाभी ने राज फाश होने के डर से प्रेमी के साथ खौफनाक साजिश रच डाला.
साजिश के तहत मंगलवार देर शाम जब घर पर कोई नहीं था, भाभी और राजू ने एक साथ मिलकर पहले पूनम का गला रेता, फिर भारी धारदार हथियार से उसके सिर पर कई वार किया. इसके जानलेवा हमले में पूनम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बहन की हत्या के बाद अंकित ने थाने में केस दर्ज कराया. इसके बाद केस की जांच के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई. कई वरिष्ठ पुलिस अफसरों ने घटनास्थल का दौरा किया.
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और लोगों से पूछताछ भी किया. एफएसएल, डॉग स्क्वायड और एकत्रित साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने पूनम की भाभी को हिरासत में ले लिया. उससे जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तो वो टूट गई. उसने अपने प्रेमी राजू प्रजापति के साथ मिलकर हत्या करने की बात कबूल कर लिया. इसके बाद आरोपी राजू को दबिश देकर पुलिस ने मंडावर से गिरफ्तार कर लिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










