
प्रेमी ने नहीं मानी बात, तो सनकी प्रेमिका ने उसकी 4 साल की बेटी की ले ली जान
AajTak
यूपी के बहराइच में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक सनकी प्रेमिका ने अपने प्रेमी की चार साल की बेटी की ही बेरहमी से हत्या कर डाली. पुलिस की जांच में इसके पीछे की वजह चौंकाने वाली है.
यूपी के बहराइच में एक सनकी प्रेमिका ने अपने प्रेमी की चार वर्षीय मासूम बेटी की ईंट से कुचल कर हत्या कर दी. उसका शव अपने मां-बाप के सहयोग से घर में लकड़ी के ढेर में छुपा दिया. बाद में रात होने पर शव को पड़ोसी के घर के पीछे फेंक दिया. पुलिस ने वारदात का खुलासा कर आरोपी प्रेमिका समेत उसके मां-बाप को गिरफ्त में ले लिया.
बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र की एक युवती का अपने पड़ोसी (मुकेश) से कथित प्रेम संबंध था. लेकिन मुकेश की शादी एक अन्य महिला से हो गई. इस बात से दोनों के बीच काफी अनबन रहा करती थी. युवती हमेशा मुकेश पर अपनी पत्नी को छोड़ने और उसके साथ शादी करने का दबाव बनाती थी. मुकेश इसके लिए तैयार नहीं था, जिसको लेकर आरोपी युवती ने मुकेश को अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी.
इसी बात से नाराज होकर युवती ने 29 मई की शाम को धोखे से मुकेश के घर के बाहर खेल रही उसकी चार वर्षीय बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर में बुला लिया. उसने बच्ची के चेहरे को ईंट से कुचल कर हत्या कर दी और लाश प्लास्टिक की बोरी से ढक दिया. बाद में जब युवती के माता-पिता वापस घर लौटे तो उन्होंने शव को ठिकाने लगाने के लिए छत पर रखी लकड़ी के ढेर में छिपा दिया. बाद में रात होने पर उसे पड़ोसी के घर के पीछे फेंक दिया.
मुकेश की बेटी की लाश अगले दिन सुबह घर के पीछे मिली. इस मामले में एसपी केशव कुमार चौधरी ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शीघ्र ही मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए. पुलिस ने इस वारदात में शामिल मुख्य आरोपी और उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया. उनकी निशानदेही पर खून लगी ईंट भी बरामद कर ली गई. बाद में सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










