
प्रेमी की थी 23 जून को शादी, प्रेमिका ने होटल में बुलाया और काट डाला उसका प्राइवेट पार्ट
AajTak
पीड़ित का कहना है कि प्रेमिका ने होटल में मिलने बुलाया था. हमने कोर्ट में जाकर शादी भी कर ली थी. वापस होटल लौटे से वह झगड़ने लगी और फिर चाकू से हमला कर दिया. पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है. आरोपी प्रेमिका पुलिस की गिरफ्त में है.
बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान थाने में उस समय हड़कंप मच गया जब एक निजी होटल के कर्मचारी ने गांधी मैदान थाने को सूचना दी और कहा कि सीआरपीएफ जवान का उसकी प्रेमिका ने प्राइवेट पार्ट काट डाला है. सूचना मिलते ही होटल पहुंची ने घायल सीआरपीएफ जवान को पीएमसीएच में भर्ती कराया. यहां पर उसका इलाज किया जा रहा है. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. मामला बुधवार शाम का है. पुलिस ने आरोपी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है.
सुकमा में है जवान की पोस्टिंग
जानकारी देते हुए गांधी मैदान थाना के अपर थानेदार सुनील कुमार राजवंशी ने बताया कि सीतामढ़ी के रहने वाले 29 साल के सीआरपीएफ जवान की प्रेमिका ने उसके प्राइवेट पार्ट को चाकू से काट दिया. गंभीर जख्मी जवान का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पूछताछ के दौरान जवान ने बताया कि उसकी पोस्टिंग छत्तीसगढ़ के सुकमा में है. दरभंगा की रहने वाली युवती से उसका पिछले तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा है. वर्तमान में उसकी प्रेमिका पटना में रहकर पढ़ाई कर रही है.
23 जून को थी जवान की शादी
सीआरपीएफ जवान के मुताबिक उसका रिश्ता कहीं और पक्का हो गया है और 23 जून को शादी है. शादी होने की भनक प्रेमिका को लग गई थी. उसने फोन कर कहा कि पटना आ जाओ नहीं तो जान दे दूंगी. उसकी धमकी के बाद 3 जून को सुकमा से पटना पहुंचा और होटल में रुक गया. 5 जून को वह होटल में मुझसे मिलने आई और कहने लगी कि मुझसे शादी करो नहीं तो नहीं तो जान दे दूंगी. मैं उसे लेकर सिटी कोर्ट गया और वहां जाकर कोर्ट मैरिज कर ली. इसके बाद वापस होटल लौट आए.
चाकू से काट दिया प्राइवेट पार्ट

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










