प्रेमिका को पहले मिलने बुलाया फिर 10वीं मंजिल से धक्का दे दिया, प्रेमी गिरफ्तार
AajTak
सूरत से हत्या का एक खौफनाक मामला सामने आया. जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को बिल्डिंग की 10वीं मंजिल से धक्का देकर नीचे गिरा दिया. बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम पर पर हुई थी. फिर इनके बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुए. दोनों का किसी बात पर विवाद हो गया था. जिसके बाद युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी.
गुजरात के सूरत से हत्या की एक खौफनाक वारदात सामने आई है. जहां प्रेमी ने प्रेमिका को मिलने बुलाया और बिल्डिंग की दसवीं मंजिल से धक्का देकर नीचे गिरा दिया. हत्या की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.
सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि एक लंबे घुंघराले वाला एक शख्स लिफ्ट में बुर्का पहने एक लड़की के साथ आता है. फिर दोनों लिफ्ट से दसवीं मंजिल पर पहुंचते हैं. दूसरे सीसीटीवी में दिखाई दे रहा कि युवक लड़की को दसवीं मंजिल से धक्का दे देता है. मृतक युवती की पहचान सिद्दी हबीबाबानू के तौर पर हुई. जांच के दौरान पुलिस को पता चाल कि युवती जूनेद नूर मोहम्मद नाम के युवक से मिलने उसके घर आई थी.
प्रेमी ने 10वीं मंजिल से धक्का देकर की प्रेमिका की हत्या
बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम पर पर हुई थी. फिर इनके बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुए. दोनों का किसी बात पर विवाद हो गया था. जिसके बाद युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी.
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
इस मामले पर एसीपी बी.एम.चौधरी ने बताया कि एक लड़की को दसवीं मंजिल से धक्का देकर मार डाला गया. यह घटना बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. आरोपी जुनेद नूर मोहम्मद का संपर्क लड़की के साथ इंस्टाग्राम पर हुआ था. आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










