
प्रेग्नेंट स्ट्रीट डॉग मर्डर केस: 4 आरोपी गिरफ्तार, शव का किया गया पोस्टमार्टम, अब DNA टेस्ट की तैयारी
AajTak
दिल्ली में प्रेग्नेंट स्ट्रीट डॉग की बेरहमी से हत्या के मामले में पुलिस ने एक्शन शुरू कर दिया है. मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. डॉग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मौके पर मिले ब्लड सैंपल को शव के DNA से मैच करान की तैयारी भी कर रही है.
दिल्ली में प्रेग्नेंट स्ट्रीट डॉग की पीट-पीट कर हत्या के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से पूछताछ की गई. उनकी निशानदेही पर दफन किए गए शव को खोदकर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि क्राइम स्पॉट पर कुछ ब्लड सैंपल भी मिले थे, जिसकी अब जांच कराई जा रही है. इस ब्लड के सैंपल को कुत्ते के DNA सैंपल से मैच भी कराया जाएगा.
वारदात 30 अक्टूबर की बताई जा रही है. आरोप है कि 4 लोगों ने न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में एक कुत्ते की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. इससे जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे थे. इसके बाद दिल्ली पुलिस को एक महिला ने शिकायत दी थी, जिसके बाद न्यू फ्रेंड्स थाना पुलिस ने इस मामले में एफ आई आर दर्ज कर जांच शुरू की थी.
साक्ष्य के तौर पर पुलिस को दिए थे VIDEO
शिकायतकर्ता दिव्या पुरी ने अपनी शिकायत में कहा था कि दिल्ली के सुखदेव विहार इलाके में स्थित डॉन बॉस्को इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी परिसर में सफेद रंग के एक स्ट्रीट डॉग के साथ हैवानियत को अंजाम दिया गया. शिकायत में आगे कहा गया कि स्ट्रीट डॉग को बुरी तरह से पीटा गया. शिकायतकर्ता ने साक्ष्य के तौर पर इसका वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराया. शिकायत के आधार पर ही पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया.
BJP नेता बग्गा ने भी किया था TWEET
इस मामले में बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा भी खुलकर सामने आए थे. बग्गा ने घटना के 3 वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किए. उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा था कि जिस स्ट्रीट डॉग के साथ हैवानियत की गई है, वह प्रेग्नेंट थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










