
'प्रियंका तो कोई भी उपचुनाव लड़कर सदन पहुंच जाएंगी', अमेठी-रायबरेली पर जयराम रमेश बोले- शतरंज की कुछ चालें बाकी हैं
AajTak
कांग्रेस ने शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. राहुल गांधी को रायबरेली से और किशोरी लाल शर्मा को अमेठी से चुनावी मैदान में उतारा है. उत्तर प्रदेश की इन दोनों सीटों पर काफी सस्पेंस के बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हुई है. अमेठी और रायबरेली दोनों ही कांग्रेस के गढ़ रहे हैं. राहुल गांधी 2019 का लोकसभा चुनाव अमेठी से बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से हार गए थे.
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन है. यूपी की अमेठी और रायबरेली सीट पर शुक्रवार को कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस बार रायबरेली सीट से चुनाव लड़ेंगे. जबकि अमेठी सीट पर पार्टी ने किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया है. किशोरी लाल को सोनिया गांधी का करीबी माना जाता है. वे पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं. जबकि राहुल गांधी इससे पहले अमेठी सीट से चुनाव लड़ते आए हैं. पहले चर्चा थी कि अमेठी से राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे और रायबरेली से प्रियंका गांधी चुनावी मैदान में उतर सकती हैं. हालांकि, पार्टी ने अचानक रणनीति बदली और दोनों सीटों पर नए चेहरे उतारने का फैसला लिया. इस पर कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश की प्रतिक्रिया आई है.
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, राहुल गांधी जी की रायबरेली से चुनाव लड़ने की खबर पर बहुत सारे लोगों की बहुत सारी राय हैं. लेकिन वह राजनीति और शतरंज के मंजे हुए खिलाड़ी हैं और सोच समझ कर दांव चलते हैं. ऐसा निर्णय पार्टी के नेतृत्व ने बहुत विचार विमर्श करके बड़ी रणनीति के तहत लिया है. इस निर्णय से BJP, उनके समर्थक और चापलूस धराशायी हो गये हैं. बेचारे स्वयंभू चाणक्य जो ‘परंपरागत सीट’ की बात करते थे, उनको समझ नहीं आ रहा अब क्या करें?
यह भी पढ़ें: 'आज मैं भी कहता हूं कि डरो मत, भागो मत...,' राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर बोले पीएम मोदी
कांग्रेस का एक साधारण कार्यकर्ता ही बड़े बड़ों पर भारी...
जयराम रमेश ने कहा, रायबरेली सिर्फ सोनिया जी की नहीं, खुद इंदिरा गांधी जी की सीट रही है. यह विरासत नहीं, जिम्मेदारी है, कर्तव्य है. रही बात गांधी परिवार के गढ़ की तो अमेठी-रायबरेली ही नहीं, उत्तर से दक्षिण तक पूरा देश गांधी परिवार का गढ़ है. राहुल गांधी तो तीन बार उत्तर प्रदेश से और एक बार केरल से सांसद बन गए, लेकिन मोदी जी विंध्याचल से नीचे जाकर चुनाव लड़ने की हिम्मत क्यों नहीं जुटा पाये? एक बात और साफ है कि कांग्रेस परिवार लाखों कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं उनकी आकांक्षाओं का परिवार है. कांग्रेस का एक साधारण कार्यकर्ता ही बड़े बड़ों पर भारी है. कल एक मूर्धन्य पत्रकार अमेठी के किसी कार्यकर्ता से व्यंग में कह रही थीं कि आप लोगों का नंबर कब आएगा टिकट मिलने का? लीजिए, आ गया. कांग्रेस का एक आम कार्यकर्ता अमेठी में BJP का भ्रम और दंभ दोनों तोड़ेगा.
यह भी पढ़ें: Amethi-Raebareli Congress list: आ गई कांग्रेस की लिस्ट, रायबरेली से राहुल गांधी तो अमेठी से स्मृति ईरानी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे केएल शर्मा

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.








