
प्रिंसपल ने दसवीं की छात्राओं के उतरवाए शर्ट, सिर्फ ब्लेजर पर भेजा घर, सन्न कर देगा आपको ये मामला
AajTak
धनबाद के एक नामी गिरामी निजी स्कूल में दसवीं कक्षा के छात्राओं के साथ प्राचार्य ने अशोभनीय व्यवहार किया है. गुरुवार को दसवीं की छात्राएं पेन डे मना रही थीं. इसी दिन इनकी परीक्षा का आखिरी दिन था.
धनबाद के एक नामी गिरामी निजी स्कूल में दसवीं कक्षा के छात्राओं के साथ प्राचार्य ने अशोभनीय व्यवहार किया है. गुरुवार को दसवीं की छात्राएं पेन डे मना रही थीं. इसी दिन इनकी परीक्षा का आखिरी दिन था. पेन डे के दौरान छात्राएं एक दूसरे के शर्ट पर शुभकामनाएं लिखती हैं. छात्राओं ने एक दूसरे के शर्ट पर शुभकामनाएं लिखी. लेकिन यह बात स्कूल के प्राचार्य को रास नहीं आई. करीब सौ छात्राएं इसमें शामिल थीं. सभी छात्राओं को पहले डांटा गया. उसके बाद उनके शर्ट को उतरवाया गया. यही नहीं शर्ट उतारने के बाद उसे पहनने नहीं दिया गया. छात्राओं को सिर्फ ब्लेजर पहनने दिया गया. ब्लेजर पहनकर ही छात्राएं अपने-अपने घर गईं. घर पहुंचकर छात्राओं ने पूरी बात अपने अपने माता-पिता को बताई. इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है.
डीसी से की गई शिकायत घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्राओं के माता-पिता आक्रोशित हो गए. माता-पिता शनिवार को डीसी कार्यालय पहुंचे. डीसी से स्कूल के प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है. वहीं, स्थानीय विधायक रागिनी सिंह भी अभिभावकों के साथ डीसी कार्यालय पहुंची. डीसी माधवी मिश्रा से अभिभावक और विधायक रागिनी सिंह की बातचीत हुई. अभिभावकों ने बताया कि डीसी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है. वहीं स्थानीय विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि यह घटना पूरी तरह से दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है.
इस पूरे मामले पर झरिया की विधायक रागिनी सिंह ने अफसोस जाहिर किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एक टीम गठित कर जांच का आदेश दिया गया है.
डीसी ने दिया कार्रवाई का भरोसा मामला सामने आने के बाद उपायुक्त माधवी मिश्रा ने कहा कि स्कूल के प्रिंसिपल के फरमान के बाद स्कूली बच्चों का शर्ट उतारकर ब्लेजर में घर जाना पड़ा. इस मामले को गंभीरता से लिया गया है. एक जांच कमेटी बनाई गई है, जांच कमेटी के द्वारा जांच पूरी कर रिपोर्ट देने के बाद कार्रवाई की जाएगी.
वहीं, अभिभावकों का कहना है कि यह एक तालिबानी फरमान है. यह कैसा अनुशासन है कि लड़कियों का शर्ट उतरवा दिया गया. यह घटना हमें शर्मशार करती है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










