
प्राण प्रतिष्ठा में अब ठीक 2 महीने बचे... जानिए राम मंदिर निर्माण का कितना काम पूरा हो पाया है अबतक?
AajTak
राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने बताया कि मंदिर निर्माण का हमने जो लक्ष्य लिया है, उसमें लगभग 80% के आसपास हम पहुंच चुके हैं. स्टोन सब आ चुका है, उसकी फिटिंग बाकी है. मूर्तिकारी का काम त्योहार की वजह से थोड़ा धीमा हुआ है, एक-दो दिन में यह फिर गति पकड़ लेगा.
मकर संक्रांति के बाद 22 जनवरी 2024 को रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे. यानी अब प्राण प्रतिष्ठा में सिर्फ 2 महीने का समय बचा है. ऐसे में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है. 22 जनवरी 2024 से पहले मंदिर निर्माण का जो लक्ष्य रखा गया था, उसका लगभग 80% काम पूरा हो चुका है. राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ये जानकारी दी.
अनिल मिश्रा ने बताया कि मंदिर निर्माण का हमने जो लक्ष्य लिया है, उसमें लगभग 80% के आसपास हम पहुंच चुके हैं. स्टोन सब आ चुका है, उसकी फिटिंग बाकी है. मूर्तिकारी का काम त्योहार की वजह से थोड़ा धीमा हुआ है, एक-दो दिन में यह फिर गति पकड़ लेगा. 70 खंभों की मूर्तिकारी का काम है, वह ऊपरी हिस्से का पूरा हो चुका है. तय समय में हम काम को पूरा कर लेंगे.
मंदिर में अब तक क्या क्या काम हुआ?
उन्होंने बताया कि मंदिर के परकोटे की स्थिति पूर्व निर्धारित दिशा में चल रही है. बेसमेंट का काम भी दक्षिण दिशा में पूरा हो चुका है. राम मंदिर के पूर्व की दिशा में प्रथम तल का काम चल रहा है. ये 21 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा. पश्चिमी दिशा के चारों तरफ की दीवार बन गई है. जल्द मंदिर का ग्राउंड फ्लोर का काम पूरा हो जाएगा. सैकेंड फ्लोर का काम चलता रहेगा.
अनिल मिश्रा ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा से पहले चारों मंडप का काम पूरा हो जाएगा. गृह मंडप का काम अभी चल रहा है. यह आगे भी चलता रहेगा. गर्भगृह का काम पूरा हो चुका है. उसकी सफाई भी हो चुकी है. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले प्रथम तल का पूरा काम हो जाएगा.
पुजारी पद के लिए 200 उम्मीदवारों का इंटरव्यू जारी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










