
प्राचीन भारतीयों ने संस्कृति का प्रचार किया, धर्मांतरण नहीं किया, बोले मोहन भागवत
AajTak
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि प्राचीन भारतीय दुनिया भर में संस्कृति और विज्ञान फैलाने गए, लेकिन उन्होंने कभी किसी पर विजय या धर्म परिवर्तन नहीं किया. दिल्ली में 'आर्य युग विषय कोश' के लोकार्पण पर उन्होंने कहा कि भारत को आक्रमणकारियों ने लूटा, पर अंतिम आक्रमण मनोवैज्ञानिक था जिसने भारतीयों का आत्मविश्वास छीना.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि भारत के प्राचीन लोग दुनिया भर में गए, लेकिन उन्होंने कभी किसी पर विजय नहीं पाई और न ही किसी का धर्म परिवर्तन कराया. वे केवल संस्कृति, विज्ञान और सद्भावना का संदेश लेकर गए.
मोहन भागवत दिल्ली में आयोजित 'आर्य युग विषय कोश' विश्वकोश के लोकार्पण कार्यक्रम में बोल रहे थे. उन्होंने कहा, "हमारे पूर्वज मेक्सिको से लेकर साइबेरिया तक गए और उन्होंने दुनिया को विज्ञान और संस्कृति की शिक्षा दी लेकिन उन्होंने न किसी को जीता और न किसी को बदला. वे सद्भावना और एकता का संदेश लेकर गए थे."
यह भी पढ़ें: 'हमारा एक कमरा किसी ने हथिया लिया, वहां फिर डेरा डालना है...', मोहन भागवत ने फिर दोहराया अखंड भारत का संकल्प
मोहन भागवत ने कहा कि इतिहास में कई आक्रमणकारियों ने भारत को लूटा और गुलाम बनाया, पर "आखिरी आक्रमणकारियों ने हमारे मनों को लूटा. हम अपनी शक्ति, अपनी परंपराओं और उस ज्ञान को भूल गए जो हम दुनिया को दे सकते थे."
भागवत ने आगे कहा, "आध्यात्मिक ज्ञान आज भी जीवित है. हम आर्यावर्त के वंशज हैं - हमारे पास विज्ञान है, अस्त्र-शस्त्र हैं, शक्ति और सामर्थ्य है, श्रद्धा और ज्ञान है."
यह भी पढ़ें: 'क्रांतियां कब निरंकुशता में बदल जाती हैं, पता नहीं चलता', Gen-Z पर मोहन भागवत ने किया नेपोलियन का जिक्र

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







