
प्राइवेट पार्ट में रंग डालना सेक्स नहीं, 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत
AajTak
पीड़िता की मां के मुताबिक पीड़िता की दोस्त उसे पास के एक घर में 50 साल के आदमी के पास ले गई. उसने कहा कि वह पैसे देगा. जब पीड़िता वहां गई तो उस आदमी ने उसके कपड़े उतारे और उसके प्राइवेट पार्ट पर लाल रंग का पानी डाल दिया.
बॉम्बे हाईकोर्ट ने सात साल की बच्ची से अप्राकृतिक यौन दुराचार के आरोपी रफीक अफजल शेख को जमानत दी है. आरोपी के खिलाफ नवी मुंबई के कोपरखैरने पुलिस स्टेशन में नाबालिग पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया था. पीड़िता (सात साल) की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी.
एफआईआर में पीड़िता की मां ने कहा है- 30 सितंबर 2019 को मेरी सात साल की बेटी अपने अन्य साथियों के साथ घर के बाहर खेल रही थी. इसी दौरान दाढ़ी वाला एक इंसान आया, जिसने उसे अपने घर में बुलाया. वहां उसने बेटी को निर्वस्त्र कर उसके साथ अप्राकृतिक यौन दुराचार किया. बच्ची के चिल्लाने पर उसने उसे पीटा और आवाज बाहर न जाए इसके लिए उसका मुंह दबाया. वारदात के बाद जब बेटी बाहर आई तो वहां उसके साथी इंतजार कर रहे थे. बेटी ने घर पहुंचकर इस पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजनों ने उस दाढ़ी वाले की व्यक्ति की तलाश शुरू की. इसी दौरान चौकीदार ने बताया कि आरोपी पड़ोस के अपार्टमेंट में रहता है.
मेडिकल रिपोर्ट में पाया गया कि बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की यह घटना 27 सिंतबर को हुई, ना कि 30 सितंबर को. पीड़िता की मां के मुताबिक पीड़िता की दोस्त उसे पास के एक घर में 50 साल के एक आदमी के पास ले गई. उसने कहा कि वह पैसे देगा. जब पीड़िता वहां गई तो उस आदमी ने उसके कपड़े उतारे और उसके प्राइवेट पार्ट पर लाल रंग का पानी डाल दिया.
न्यायमूर्ति भक्ति डांगरे ने कहा कि प्राइवेट पार्ट को हाथ से खोलना और उसमें कुछ पदार्थ डालने का आरोप 'सेक्स' के दायरे में नहीं आते. हालांकि यौन दुराचार की जिन अन्य धाराओं के तहत आरोपी पर मुकदमा चलाया जा रहा था, उनमें दोषी ठहराए जाने पर पांच साल तक की कैद का प्रावधान है. आरोपी लगभग तीन साल से जेल में बंद है. वह जमानत पर रिहा होने का हकदार है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










