
प्रशांत भूषण ने राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को लेकर किया गलत ट्वीट, मांगी माफी
AajTak
वकील प्रशांत भूषण ने मंगलवार को एक ट्वीट करते हुए एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और आरएसएस चीफ मोहन भागवत की एक मॉर्फ्ड तस्वीर शेयर की.
वकील प्रशांत भूषण (Prashant Bhushan) अक्सर अपने बयानों के चलते चर्चा में बने रहते हैं. इसी कड़ी में अब उनका एक ट्वीट (Tweet) सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. दरअसल, प्रशांत भूषण ने एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (President Candidate Droupadi Murmu) को लेकर एक ट्वीट किया जिसमें वो आरएसएस चीफ मोहन भागवत के साथ नजर आ रही हैं. हालांकि जब इस तस्वीर की जांच की गई तो यह तस्वीर मॉर्फ्ड निकली.
प्रशांत भूषण ने मॉर्फ्ड तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा कि बीजेपी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने नागपुर में आरएसएस मुख्यालय में मोहन भागवत से मुलाकात की! क्या इसमें कोई संदेह है कि वह सिर्फ एक रबर स्टैंप होंगी और स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर पाएगी? इस तस्वीर की जब पड़ताल की गई तो यह तस्वीर गलत निकली.
क्लिक करें: प्रशांत भूषण की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, कोर्ट की अवमानना मामले में सरकार से मांगा जवाब!
जानकारी के मुताबिक प्रशांत भूषण ने जिस तस्वीर को ट्वीट करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा था, उसमें छेड़छाड़ की गई थी. वह तस्वीर भ्रामक थी. जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रशांत भूषण को निशाने पर ले लिया. ऐसे में भूषण ने माफी मांगते हुए अपना ट्वीट डिलीट कर दिया.
वकील प्रशांत भूषण ने ट्वीट हटाते हुए लिखा कि मुझे जानकारी मिली है कि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की आरएसएस चीफ मोहन भागवत के साथ फोटो मॉर्फ्ड है. ऐसे में मैं द्रौपदी मुर्मू से माफ़ी मांगते हुए इसे हटा रहा हूं.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










