
प्रशांत कुमार बने यूपी के नए डीजीपी, एक जनवरी को संभालेंगे कार्यभार
AajTak
उत्तर प्रदेश के SDG लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार के प्रमोशन का आदेश जारी हो गया है. वह एक जनवरी को DG बनेंगे. राज्यपाल ने उनके नाम पर सहर्ष मंजूरी दे दी है. केंद्र सरकार ने इंटेलिजेंस ब्यूरो के विशेष निदेशक राहुल रसगोत्रा को ITBP का नया महानिदेशक नियुक्त किया है. वह मणिपुर कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं.
उत्तर प्रदेश के SDG लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार के प्रमोशन का आदेश जारी हो गया है. वह एक जनवरी को DG बनेंगे. राज्यपाल ने उनके नाम पर सहर्ष मंजूरी दे दी है. बताते चलें कि यूपी के 34 आईपीएस अफसरों के प्रमोशन का आदेश जारी कर दिया गया है.
सूबे के 34 आईपीएस अफसर प्रमोशन पाकर डीआईजी बन गए हैं. जिन 34 आईपीएस अफसरों का प्रमोशन किया गया है वे सभी 2009 और 2010 बैच के अधिकारी हैं. प्रमोशन के बाद उनकी तैनाती का आदेश जल्द जारी होगा.
बताते चलें कि प्रशांत कुमार 1990 के आईपीएस अधिकारी है. मूल रूप से बिहार के रहने वाले प्रशांत कुमार को सीएम योगी आदित्यनाथ के बेहद भरोसेमंद अधिकारी माना जाता है. अपनी बहादुरी के लिए प्रशांत कुमार को 3 बार पुलिस पदक मिल चुका है. इसके अलावा राष्ट्रपति से वीरता का पुलिस पदक भी मिल चुका है.
बदमाशों का काल बने प्रशांत
यूपी के डीजी बनने जा रहे प्रशांत कुमार को बदमाशों का काल कहा जाए, तो अतिशयोक्ति नहीं होगी. साल 1990 में आईपीएस बनने के बाद से वह करीब 300 से ज्यादा एनकाउंटर कर चुके हैं.
यहां देखें पूरी लिस्ट...

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










