
प्रशांत किशोर की पार्टी लॉन्चिंग से पहले बिहार में छिड़ गई 'पांडे VS यादव' की पॉलिटिक्स, मीसा-रोहिणी ने साधा निशाना
AajTak
आरजेडी सांसद मीसा भारती ने प्रशांत किशोर पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर भ्रम फैला रहे हैं. दरअसल, वो बीजेपी की B टीम हैं. मीसा भारती ने कहा कि प्रशांत किशोर एनडीए को मदद करने के लिए अपनी पार्टी बना रहे हैं.
चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने आज यानी कि 2 अक्तूबर को अपनी पार्टी जन सुराज की लॉन्चिंग करने जा रहे हैं. उन्होंने पहले ही ऐलान कर दिया है कि उनकी पार्टी अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा में हिस्सा लेगी. प्रशांत किशोर की पार्टी लॉन्चिंग को लेकर अब अन्य दलों का रिएक्शन भी सामने आने लगा है.
मीसा भारती ने बताया बीजेपी की बी टीम
आरजेडी सांसद मीसा भारती ने प्रशांत किशोर पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर भ्रम फैला रहे हैं. दरअसल, वो बीजेपी की B टीम हैं. मीसा भारती ने कहा कि प्रशांत किशोर एनडीए को मदद करने के लिए अपनी पार्टी बना रहे हैं. आरजेडी सांसद ने कहा कि जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य में 20 साल में फैक्ट्री नहीं लगा पाए तो भला प्रशांत किशोर क्या करेंगे.
रोहिणी आचार्य ने भी साधा निशाना
प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए आरजेडी नेता रोहिणी आचार्य ने कहा, 'कौन है प्रशांत किशोर पांडे ? पांडे लोगों का तो काम ही है यादव को गाली देना तभी तो इनकी दुकान चलेगी. राजनीति में आना है तो लालू परिवार को गाली देते रहते हैं. खुद को चमकाने के लिए . मोदी ,नीतीश से मोटा पैसा कमाएं है तो अब बिहार के लिए कुछ तो करते .'
क्या बोले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










