
प्रशांत किशोर का बड़ा हमला अशोक चौधरी पर, चोटिल तो नीतीश कुमार भी होंगे?
AajTak
बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार की सुशासन वाली छवि पर सवाल खड़ा किया है. अशोक चौधरी और उनकी सांसद बेटी शांभवी चौधरी ने जवाब जरूर दे दिया है, लेकिन फजीहत तो बिहार चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हिस्से में ही आ रही है.
भ्रष्टाचार भी बिहार की राजनीति में मुद्दा बन रहा है. भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा आरोप बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी पर लगा है. और, ये इल्जाम प्रशांत किशोर ने लगाया है. अब तक तेजस्वी यादव ही नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जेडीयू-बीजेपी की गठबंधन सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे थे.
जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने अशोक चौधरी पर 200 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की जमीन हासिल करने का आरोप लगाया है. अशोक चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का करीबी बताया जाता है. अशोक चौधरी पर आरोप लगाने का मकसद भी साफ है, नीतीश कुमार के 'सुशासन बाबू' वाली छवि पर सवालिया निशान लगा देना.
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के बाद खुद प्रशांत किशोर के निशाने पर रहे हैं. जन सुराज अभियान की शुरुआत से ही तेजस्वी यादव को प्रशांत किशोर 'नौंवी फेल' कह कर संबोधित करते रहे हैं. लेकिन, नीतीश कुमार पर ताजा हमले में वो तेजस्वी यादव की ही मिसाल दे रहे हैं - हाल ही में, तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को 'भ्रष्टाचार का पितामह' तक कह डाला था.
मुश्किल ये है कि भ्रष्टाचार के आरोपों के दायरे में बीजेपी के नेता भी आ गए हैं. और, बीजेपी के अंदर से ही सवाल भी उठ रहे हैं. जेडीयू के भीतर भी अशोक चौधरी पर सवाल उठने लगे हैं - और मुद्दे की बात ये है कि आरोप चाहे जिस किसी पर भी लग रहा हो, निशाने पर तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होते हैं. प्रशांत किशोर ने हाल ही में बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को भी निशाना बनाया था. मंत्री मंगल पांडेय और बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी प्रशांत किशोर के आरोपों के दायरे में आ चुके हैं.
बड़ा सवाल ये है कि मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कितना असर हो सकता है? सवाल ये भी है कि बीजेपी के लिए भी दिक्कत हो सकती है, या सिर्फ नीतीश कुमार को अकेले ही झेलना पड़ेगा?
मंत्री के बहाने मुख्यमंत्री पर निशाना

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










