
प्रयागराज में सड़कों से लेकर गलियां तक सब फुल... कल मौनी अमावस्या पर 10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद
AajTak
महाकुंभ में डुबकी लगाकर आत्मा की शुद्धि के लिए देश ही नहीं विदेशों से लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं. संगम नगरी प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ में भक्ति की शक्ति देखकर दुनिया हैरान है. चकित है कि आखिर भारत में ये क्या हो रहा है? महाकुंभ में मौनी अमावस्या से एक दिन पहले ही लोगों का हुजूम जुट गया.
प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ में इस वक्त आस्था की सुनामी चल रही है. हर कोई प्रयागराज आना चाहता है. लेकिन पूरे महाकुंभ में पैर रखने की जगह नहीं है. 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में अब तक करीब 15 करोड़ लोग गंगा में डुबकी लगा चुके हैं. लेकिन ये तो अभी शुरुआत है क्योंकि बुधवार को मौनी अमावस्या पर ही 10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है. महाकुंभ में डुबकी लगाकर आत्मा की शुद्धि के लिए देश ही नहीं विदेशों से लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं.
संगम नगरी प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ में भक्ति की शक्ति देखकर दुनिया हैरान है. चकित है कि आखिर भारत में ये क्या हो रहा है? महाकुंभ में मौनी अमावस्या से एक दिन पहले ही लोगों का हुजूम जुट गया. हर तरफ लोग ही लोग दिखाई दे रहे हैं. प्रयागराज की सड़कों से लेकर गलियां तक फुल हैं. रेलवे स्टेशन हो या फिर बस स्टैंड, कहीं पर भी पैर रखने तक की जगह नहीं है.
महाकुंभ नगर ने बना डाला रिकॉर्ड
दरअसल, संगम में स्नान करने के लिए देश दुनिया से लोग पहुंच रहे हैं. मौनी अमावस्या को लेकर श्रद्धालुओं में जोश कुछ ऐसा है कि वो हर तकलीफ उठाने को तैयार हैं. मौनी अमावस्या पर स्नान करने के जुनून की वजह से महाकुंभ नगर एक बार फिर विश्व का सबसे बड़ा जिला बन गया है. प्रयागराज की आबादी 5 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है. मंगलवार शाम छह बजे तक 4.64 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान कर एक नया रिकॉर्ड बना डाला. इसमें अगर जिले की आबादी करीब 70 लाख जोड़ ली जाए, तो प्रयागराज में एक दिन की संख्या 5.34 करोड़ रिकॉर्ड की गई.
ऐसे में आबादी के लिहाज से विश्व के सबसे बड़े शहर टोक्यो को भी प्रयागराज ने पीछे छोड़ दिया, जिसकी आबादी 3.74 करोड़ है. प्रयागराज में इस वक्त दिल्ली की 2.93 करोड़ की आबादी से कहीं ज्यादा लोग मौजूद हैं. इस रिकॉर्ड की सबसे बड़ी वजह मौनी अमावस्या को लेकर उत्साह है, जिसकी वजह से इससे एक दिन पहले मंगलवार को ही सिर्फ 2 घंटों में 70 लाख लोगों ने संगम में डुबकी लगा ली.
कई किलोमीटर चलकर स्नान करने पहुंच रहे लोग

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










