
प्रयागराज में पूर्व फौजी ने अपने साले को मारी गोली, पत्नी और बच्चों को किया कमरे में बंद
AajTak
यूपी के प्रयागराज (UP Prayagraj) के नैनी थाना क्षेत्र के कनैला गांव में एक पूर्व फौजी ने ससुराल पक्ष से अनबन के चलते अपने साले को गोली मार दी. पूर्व फौजी का साला बहन की विदाई कराने पहुंचा था. पुलिस पूर्व फौजी को समझाने का प्रयास कर रही है.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (UP Prayagraj) में एक पूर्व फौजी ने जमकर हंगामा किया. पूर्व फौजी ने विवाद के चलते अपने साले को गोली मार दी. वहीं अपने परिवार को कमरे में बंद कर दिया. घायल साले को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया है. पूर्व फौजी का साला बहन की विदाई कराने पहुंचा था, तभी ये वारदात हो गई. यह मामला नैनी थाना क्षेत्र के कनैला गांव का है.
जानकारी के अनुसार, प्रयागराज में संजय शुक्ला नाम के पूर्व फौजी ने अपने साले अभिषेक मिश्रा को गोली मार दी. अभिषेक अपनी बहन की विदाई कराने पहुंचा था. बहन की विदाई कराने पहुंचे अभिषेक मिश्रा को गेट खोलते ही संजय शुक्ला ने गोली मार दी. गोली अभिषेक के हाथ में लगी है. अभिषेक को घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया. अभिषेक को गोली मारने के बाद पूर्व फौजी संजय ने पत्नी और दो बच्चों को कमरे में बंद कर दिया है. संजय लगातार गोली मारने की धमकी दे रहा है.
छत्तीसगढ़: कोरिया DM ऑफिस का चेक क्लोन कर बिहार के 'बंटी-बबली' ने उड़ाये 1.29 करोड़, दोनों गिरफ्तार
सूचना पर पहुंची पुलिस गेट खुलवाने का प्रयास कर रही है. पूर्व फौजी संजय और ससुराल के बीच किसी बात को लेकर अनबन थी. मेन गेट से घुसने में असफल पुलिस अब छत के रास्ते दाखिल होने की कोशिश कर रही है. रिटायर्ड फौजी के पास लोडेड बंदूक बताई जा रही है. आशंका है कि फौजी घर के अंदर या बाहर किसी को भी गोली मार सकता है. कई घंटे से पुलिस पूर्व फौजी को मनाने में लगी है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










