
प्रयागराज महाकुंभ में अखिलेश यादव, थोड़ी देर में लगा सकते हैं संगम में डुबकी
AajTak
सपा प्रमुख अखिलेश यादव प्रयागराज पहुंच गए हैं, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. बताया जा रहा है कि वह महाकुंभ में शामिल होंगे और पवित्र त्रिवेणी में स्नान कर सकते हैं.
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव प्रयागराज पहुंच गए हैं, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. बताया जा रहा है कि अखिलेश महाकुंभ में हिस्सा लेने प्रयागराज पहुंचे हैं. सूत्रों का कहना है कि प्रयागराज पहुंचने के बाद पवित्र संगम में डुबकी लगा सकते हैं. जानकारी के मुताबिक, अखिलेश यादव महाकुंभ मेला क्षेत्र में स्थापित समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा माल्यार्पण कर सकते हैं.
अखिलेश यादव सुबह करीब साढ़े 11 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिए उड़ान भरी. प्रयागराज पहुंचने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत किया. बताया जा रहा है कि अखिलेश एयरपोर्ट से महाकुंभ मेला क्षेत्र गए हैं, जहां वह पार्टी के कई नेताओं के साथ संगम में स्नान करेंगे. बताया जा रहा है कि वह संगम में स्नान के बाद सपा के शिविर भी जा सकते हैं, जहां वह पार्टी नेता और साधु-संतों से मुलाकात करेंगे.
वहीं, प्रयागराज महाकुंभ में विपक्षी नेताओं के ना पहुंचने पर लगातार उठ रहे सवालों थे. इन्हीं सवालों के बीज समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव प्रयागराज पहुंच गए हैं.
बीजेपी ने साधा अखिलेश पर निशाना
अखिलेश यादव के प्रयागराज पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी ने निशाना साधा है. बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि देर आए दुरुस्त आए, उम्मीद है कि संगम में स्नान के बाद अखिलेश यादव का चित शांत हो जाएगा. गंगा जी में स्नान के बाद मन को शांति मिलती है. अब शायद अखिलेश यादव के मन को शांति मिल जानी चाहिए, क्योंकि पिछले एक महीने से अखिलेश महाकुंभ को लेकर अनर्गल मिथ्या प्रलाप कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि अखिलेश हर वक्त कुंभ का अपमान करने की कोशिश करते थे. आज उन्होंने अपनी आंखों से सारी व्यवस्थाएं देखीं हैं तो उम्मीद है कि अब कुंभ को लेकर झूठ बोलना बंद करेंगे, लोगों को डराना बंद करेंगे. कुंभ की व्यवस्था की तारीफ में कुछ शब्द लिखेंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










