
प्रयागराज मर्डर केस में नया खुलासा, उमेश के घर पर अतीक के गुर्गे देख भड़क गई थीं MLA पूजा पाल
AajTak
उमेश पाल मर्डर केस में एक बड़ा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले विधायक पूजा पाल अचानक उमेश पाल के घर पहुंची थीं. वहां अतीक के गुर्गे बैठे दिखे और उन्हें देख वह उमेश पाल के घर से लौट गई थीं. तभी से मनमुटाव बना हुआ था. अब जब पूजा सांत्वना देने पहुंचीं तो परिवारवालों से तीखी बहस हुई. वहां मौजूद लोगों ने मामले को शांत कराया.
संगम नगरी प्रयागराज में शुक्रवार को राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी. उमेश पाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है. इसमें पता चला है कि बदमाशों ने उमेश को 7 गोलियां मारी थीं. इसमें से 6 गोलियां उसके शरीर को पार कर गई थीं. एक गोली शरीर के अंदर मिली है. सभी गोलियां पिस्टल से मारी गई थीं. उमेश के शरीर में 13 इंजरी आई हैं.
शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस से जैसे ही उमेश का शव घर पहुंचा तो चीख पुकार मच गई. सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई. शाम को कड़ी सुरक्षा के बीच उमेश का अंतिम संस्कार दारागंज घाट पर कर दिया गया. रिश्ते की बहन विधायक पूजा पाल (दिवंगत राजू पाल की पत्नी) लखनऊ में थीं. 24 घंटे बाद वह उमेश के घर सांत्वना देने पहुंचीं, लेकिन घरवालों से उनकी तीखी बहस होने लगी. कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मौके का हवाला दिया और घरेलू मामला बताया.
उमेश के घर में अतीक के गुर्गों को देख नाराज हुई थीं पूजा पाल
दरअसल, एक दिन विधायक पूजा पाल अपने भाई उमेश पाल के घर अचानक पहुंची थीं तो वहां अतीक के गुर्गे मौजूद दिखे थे. जिन्हें देखकर पूजा पाल, उमेश पाल के घर से वापस लौट गई थीं. तभी से मनमुटाव बना हुआ था. आज जब पूजा सांत्वना देने पहुंचीं तो परिवारवालों से तीखी बहस हुई. वहां मौजूद लोगों ने मामले को शांत कराया.
अब तक मिली जानकारी के अनुसार, विधायक पूजा पाल और उमेश पाल के बीच राजू पाल हत्याकांड के आरोपी अतीक अहमद को लेकर किसी मुद्दे पर विवाद हो गया था. उमेश पाल, विधायक राजू पाल हत्याकांड में मुख्य गवाह जरूर था लेकिन उसने अतीक अहमद के पक्ष में गवाही दी थी. हालांकि, उमेश पाल ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि अतीक अहमद ने उसका अपहरण कर जबरन अपने पक्ष में गवाही करवाई है. अतीक अहमद के पक्ष में गवाही करने पर ही उमेश पाल और पूजा पाल के बीच मनमुटाव होने की भी बात कही जा रही है

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










