
प्रयागराज:ब्वॉयफ्रेंड आया मिलने तो पिता ने मार दी गोली, बेटी के हाथ में फंसा दी रिवॉल्वर
AajTak
Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है. एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के प्रेमी और बेटी को लाइसेंसी रिवॉल्वर से दो-दो गोलियां मार दीं. इससे बेटी के प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बेटी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है.
Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज के नैनी इलाके में अपनी बेटी के प्रेमी की हत्या कर बेटी को गोली मारने वाले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अस्पताल में घायल बेटी जिंदगी और मौत से लड़ रही है. आरोपी पिता ने दोनों को अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारने की बात कबूल कर ली है. बेटी और उसके प्रेमी को गोली मारने के बाद ढाबा संचालक सुनील पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश करता रहा.
पुलिस के अनुसार, बेटी और उसके प्रेमी को गोली मारने के बाद उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल घायल बेटी के हाथ में फंसा दी थी. इसके बाद उसने 112 नंबर पर फोन कर सुबह 5:25 बजे हत्या होने की जानकारी दी. शुरुआती तौर पर उसने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी ने युवक पर फायरिंग करने के बाद खुद को गोली मार ली है और लाश मौके पर पड़ी है. मौके पर पीआरबी और पुलिस पहुंची और घटना का जायजा लिया, लेकिन पुलिस ने जब सुनील से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पूरी बात कबूल कर ली.
यह भी पढ़ें: PAK: भाई के मोबाइल पर आया बहन का ऐसा वीडियो, गुस्से में कर दी गोली मारकर हत्या
दरअसल, अरुणव और उसकी प्रेमिका एक ही कॉलेज में पढ़ते थे. दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी. दोनों नैनी इलाके में स्थित कॉलेज में पढ़ते थे. लड़की अपनी मां के फोन से इंस्टाग्राम चलाती थी. गिरफ्तार पिता ने पुलिस को बताया कि लड़के और अपनी बेटी पर फायरिंग उसने ही की थी. उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से 4 गोलियां मारी थीं. आरोपी सुनील ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी को सुबह छत पर बैठे देखा था. इसके बाद वह आपा खो बैठा और लाइसेंसी पिस्टल से 2 गोलियां लड़के अरुणव को मारीं और दो गोलियां बेटी को मार दीं. इसमें अरुणव की मौके पर मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: बहू की मां का कत्ल कर लिया बेटे की हत्या का बदला, एक घंटे के अंदर डबल मर्डर
लड़की अस्पताल में भर्ती है. लड़की को दो गोलियां लगी हैं. एक हाथ में और दूसरी पेट पर. डॉक्टरों ने इलाज के दौरान पेट में लगी गोली को निकाल दिया है, लेकिन खून ज्यादा बहने के कारण लड़की की हालत गंभीर है. आरोपी सुनील कहता रहा कि अपने हाथों से उसने अपने परिवार को तबाह कर लिया है. मृतक अरुणव के परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है. अरुणव के पिता ने तहरीर दी है कि लड़की के घरवालों ने उसके बेटे को फोन करके बुलाया और फिर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर भी बरामद कर ली है. पुलिस अब आरोपी का लाइसेंस भी निरस्त करने की बात कह रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










