
प्रयागराज: डेंगू मरीज को प्लाज्मा की जगह चढ़ाया मौसम्बी का जूस?
AajTak
प्रयागराज में डेंगू मरीज को प्लाज्मा की जगह मौसम्बी जूस चढ़ाने का आरोप लगा है. फिलहाल आरोप की जांच हो रही है. एक टीम उस हॉस्पिटल पहुंच गई है, जहां यह कथित घटना हुई. वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच यहां एक हॉस्पिटल में ब्लड प्लाज्मा की जगह मौसम्बी फल का जूस सप्लाई करने का आरोप लगा है. इस मामले में अब जांच बैठा दी गई है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का भी मामले पर बयान आया है. उन्होंने इसपर सख्त एक्शन लेने का निर्देश दिया है.
ट्विटर पर इससे जुड़ा एक वीडियो भी चल रहा है. इस वीडियो में मामले को प्रयागराज के झलवा में मौजूद ग्लोबल हॉस्पिटल का बताया गया है. कहा जा रहा है कि यहां भर्ती मरीज को ब्लड प्लाज्मा की जगह मौसम्बी फल का जूस चढ़ा दिया गया. यह भी दावा किया जा रहा है कि मरीज की मौत हो गई है. हालांकि, प्रशासन की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं हुई है.
कुछ संदिग्ध लोग हिरासत में
मामले पर आईजी प्रयागराज राकेश सिंह का बयान आया है. उन्होंने कहा कि डेंगू मरीजों को फर्जी प्लाज्मा सप्लाई किए जाने की जांच की जा रही है. इस मामले में कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है. आईजी ने बताया कि कुछ दिन पहले फर्जी ब्लड बैंक का भी भंडाफोड़ किया गया है. आईजी ने आगे कहा कि प्लाज्मा की जगह सप्लाई की गई चीज मौसम्बी फल का जूस है या नहीं इसपर अभी साफ कुछ कहा नहीं जा सकता.
मामले पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बयान भी आया है. उन्होंने कहा कि जांच के लिए CMO के साथ एक टीम को मौके पर भेजा गया है. रिपोर्ट आने पर सख्त एक्शन लिया जाएगा. बता दें कि प्रयागराज में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. वहां डेंगू मरीजों की संख्या 500 के करीब पहुंच गई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










