
'प्रमुख मुद्दों पर साथ मिलकर करेंगे काम...', G7 सम्मेलन में PM मोदी से मुलाकात के बाद बदले जस्टिन ट्रूडो के सुर
AajTak
कनाडा के पीएम ने पत्रकारों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई उनकी मुलाकात और बातचीत के बारे में पूछे जाने पर कहा- मैं इस महत्वपूर्ण, संवेदनशील मुद्दे के विवरण में नहीं जा रहा हूं, जिस पर हमें कार्रवाई करने की आवश्यकता है. दोनों देशों ने आने वाले समय में कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दों से निपटने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई है.
पीएम नरेंद्र मोदी की G7 शिखर सम्मेलन के मौके पर कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के साथ बैठक हुई थी. इस मुलाकात के बाद भारत के साथ संबंधों को लेकर ट्रूडो के सुर बदल गए हैं. उन्होंने कहा कि भारत के साथ कनाडा के रिश्ते सुधर रहे हैं और दोनों देश महत्वपूर्ण मुद्दों पर साथ काम करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं. जस्टिन ट्रूडो ने इटली में तीन दिवसीय जी7 शिखर सम्मेलन के अंतिम दिन एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही.
कनाडा के पीएम ने पत्रकारों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई उनकी मुलाकात और बातचीत के बारे में पूछे जाने पर कहा, 'मैं इस महत्वपूर्ण, संवेदनशील मुद्दे के विवरण में नहीं जा रहा हूं, जिस पर हमें कार्रवाई करने की आवश्यकता है. दोनों देशों ने आने वाले समय में कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दों से निपटने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई है. मैंने इस बात पर प्रकाश डाला कि कुछ महत्वपूर्ण मुद्दे हैं जिन पर हमें साथ मिलकर काम करने की जरूरत है और हम ऐसा करेंगे.'
जी7 समिट में मिले पीएम मोदी और ट्रूडो
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर शुक्रवार को जस्टिन ट्रूडो के साथ हाथ मिलाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसके कैप्शन में लिखा था, 'जी 7 शिखर सम्मेलन में कनाडाई पीएम से मुलाकात हुई'.खालिस्तान समर्थक उग्रवाद पर दोनों देशों के बीच राजनयिक तनाव बढ़ने के बाद दक्षिणी इटली के अपुलीया में आयोजित बैठक में पीएम मोदी और जस्टिन ट्रूडो के बीच यह पहली मुलाकात थी. उनकी आखिरी मुलाकात सितंबर में भारत में जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर हुई थी.
कनाडाई प्रधानमंत्री के कार्यालय ने शुक्रवार शाम की बैठक के बाद एक बयान में कहा, 'दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों पर संक्षिप्त चर्चा की, जिसके दौरान ट्रूडो ने पीएम मोदी को उनके दोबारा चुने जाने पर बधाई दी'. जस्टिन ट्रूडो से जब पत्रकारों ने हरदीप सिंह निज्जर के मुद्दे को उठाने पर सवाल पूछा तो उन्होंने इससे कन्नी काट ली. बता दें कि ट्रूडो द्वारा जून 2023 में कनाडा में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को भारत से जोड़ने के बाद सितंबर में नई दिल्ली और ओटावा के बीच राजनयिक संबंध एक नए निचले स्तर पर पहुंच गए.
हरदीप सिंह निज्जर को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर दो नकाबपोश लोगों ने गोली मार दी थी. आरोपों के कारण दोनों देशों को अपने खुफिया अधिकारियों को निष्कासित करना पड़ा, राजनयिक कर्मचारियों को कम करना पड़ा और व्यापार वार्ता रोकनी पड़ी. निज्जर की हत्या की जांच रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) द्वारा की जा रही है, जिसने मामले के सिलसिले में चार भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.







