
प्रभास की ‘स्पिरिट’ में विवेक ओबेरॉय की धांसू एंट्री, फर्स्ट लुक ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
ABP News
Spirit: साल 2026-27 में रिलीज होने वाली फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. हाल ही में विवेक ओबेरॉय का इंटेंस फर्स्ट लुक सामने आया है जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है.
साल 2026-2027 फिल्म लवर्स के लिए काफी खास रहने वाला है क्योंकि इस दौरान कई बड़ी और जबरदस्त फिल्में रिलीज होने वाली हैं. इन्हीं में से एक है ‘स्पिरिट’ जिसे लेकर अभी से लोगों में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. फैंस पहले ही इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे लेकिन अब मेकर्स ने उनकी धड़कनें और तेज कर दी हैं. हाल ही में इस मेगा प्रोजेक्ट से विवेक ओबेरॉय का दमदार फर्स्ट लुक जारी किया गया है जिसने फिल्म की दुनिया को और भी ज्यादा रहस्यमयी और हाई-वोल्टेज बना दिया है.
इंस्टाग्राम पर शेयर किया दमदार पोस्टरदरअसल विवेक ओबेरॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म में अपने लुक का खुलासा करते हुए नया पोस्टर शेयर किया है. इस पोस्टर में वो नाइट सूट पहने नजर आ रहे हैं. उनका एक पैर सोफे पर रखा हुआ है और उसी पर हाथ टिकाकर वो स्टाइल में पोज दे रहे हैं. वहीं दूसरे हाथ में तलवार थामे हुए हैं. मुंह में सिगार और आंखों पर काला चश्मा लगाए उनका अंदाज काफी अलग और प्रभावशाली दिख रहा है. पोस्टर में उनके ठीक आगे एक्ट्रेस ऐश्वर्या देसाई भी नजर आ रही हैं जिससे साफ है कि उनका किरदार भी कहानी में अहम होने वाला है.
कैप्शन ने बढ़ाई सस्पेंस की परतइस पोस्टर को शेयर करते हुए विवेक ने एक दिलचस्प और रहस्यमयी लाइन लिखी है. उन्होंने लिखा, 'अंधेरे में छिपा एक रहस्य उन आंखों में बसा जो सबसे गहरे राज याद रखती हैं. 5 मार्च 2027 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में.' इस कैप्शन ने फिल्म को लेकर सस्पेंस और बढ़ा दिया है और फैंस अब कहानी को लेकर और ज्यादा उत्सुक हो गए हैं.
A post shared by Vivek Oberoi (@vivekoberoi)













