
प्रदूषण से दिल्ली-NCR में बढ़ेगी टेंशन! अगले 20 दिन बेहद क्रिटिकल, जानें क्या है अपडेट
AajTak
देश की राजधानी नई दिल्ली में AQI लगातार बढ़ता जा रहा है. दिल्ली-एनसीआर के लोग हर रोज जहरीली हवा में सांस लेेने को मजबूर हैं. वहीं, इस बीच परेशान करने वाली खबर ये आई है कि दिल्ली के लिए अगले 20 दिन क्रिटिकल रहने वाले हैं. आइए जानते हैं प्रदूषण और AQI पर क्या है अपडेट.
देश की राजधानी नई दिल्ली में हवा लगातार जहरीली होती जा रही है. जैसे-जैसे सर्दियों की दस्तक हो रही है, प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता जा रहा है. एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर दिल्ली में हवा का डायरेक्शन नॉर्थ वेस्ट नहीं हुआ हैं तो अगले 20 दिन दिल्ली में क्रिटिकल होने वाले हैं. दिल्ली के कुछ इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स गंभीर श्रेणी में है तो कुछ इलाकों में बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया है.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों का AQI आज यानी 02 नवंबर, 2023 की बात करें तो सुबह 07 बजे के करीब आनंद विहार इलाके में AQI 404 दर्ज किया गया. वहीं, बुराड़ी इलाके में AQI 340 दर्ज किया गया. आईजीआई एयरपोर्ट पर AQI 332 दर्ज किया गया. वहीं, बवाना में AQI 395 दर्ज किया गया. इसके अलावा अगर नोएडा की बात करें तो यहां सेक्टर 62 इलाके में AQI 342 और गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में AQI 216 दर्ज किया गया.
SAFAR की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली की वायु गुणवत्ता फिर "खतरनाक" श्रेणी में है. दिल्ली का मुंडका में AQI 616 पहुंच गया. पूरे एनसीआर में हवा की गुणवत्ता खतरनाक होती जा रही है.
नीचे तस्वीर में देखें दिल्ली-एनसीआर का हाल.
इन इलाकों में बंद किया जाएगा निर्माण कार्य बता दें, दिल्ली में हॉट स्पॉट पर AQI बढ़ रहा है, जिसे लेकर कई विभागों के साथ संयुक्त बैठक हुई. बैठक में फैसला लिया गया कि जिन हॉटस्पॉट पर AQI लगातार एक हफ़्ते तक 400 से ज़्यादा दर्ज होगा, तो उसके 1 किलोमीटर के दायरे में निर्माण कार्य बंद किया जाएगा. साथ ही, दिल्ली के सभी सरकारी विभागों में नाइट ड्यूटी के दौरान गार्ड्स को हीटर दिए जाने के निर्देश जारी हुए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










