
प्रदूषण के खिलाफ जंग तेज! दिल्ली में पराली गलाने के लिए शुरू हुआ बायो डी-कंपोजर का छिड़काव
AajTak
दिल्ली में ठंड की शुरुआत से किसानों द्वारा पराली जलाने की वजह से प्रदूषण का लेवल बढ़ जाता है. वातावरण एकदम दमघोंटू सा हो जाता है, जिसकी वजह से सांस लेना तक मुश्किल हो जाता है. अब दिल्ली सरकार इस समस्या से निपटने के लिए 15 सूत्रीय विंटर एक्शन प्लान पर काम कर रही है.
Bio Decomposer Spraying In Delhi: दिल्ली सरकार ने पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण के खिलाफ जंग तेज कर दी है. कृषि विभाग ने राजधानी के बुराड़ी गांव से पराली गलाने के लिए बायो डी-कंपोजर के छिड़काव की शुरुआत कर दी है. दिल्ली सरकार इस साल 5 हजार एकड़ से ज्यादा खेतों में मुफ्त बायो डी-कंपोजर का छिड़काव करने का लक्ष्य लेकर चल रही है.
21 टीमों का गठन
दिल्ली सरकार ने बायो डी-कंपोजर का छिड़काव करने के लिए 21 टीमों का गठन किया है. फिलहाल, बासमती और गैर बासमती धान के सभी खेतों में सरकार की तरफ से मुफ्त में बायो डी-कंपोजर का छिड़काव किया जाएगा. इसके लिए किसानों से एक फॉर्म भरवाया गया है.
दिल्ली-एनसीआर में ठंड के मौसम में किसानों द्वारा पराली जलाने से प्रदूषण की समस्या बढ़ जाती है. वातावरण एकदम दमघोंटू सा हो जाता है, जिसकी वजह से सांस लेना तक मुश्किल हो जाता है. अब दिल्ली सरकार इस समस्या से निपटने के लिए 15 सूत्रीय विंटर एक्शन प्लान पर काम कर रही है.
पिछले साल परिणाम सकारात्मक रहा
दिल्ली के अंदर कुछ हिस्सों में ही धान की खेती की जाती है. दिल्ली में पराली से प्रदूषण न हो, इसीलिए पिछले साल भी बायो डी-कंपोजर का मुफ्त छिड़काव किया गया था. इसके परिणाम बेहद सकारात्मक रहे थे. हालांकि, इसमें किसानों के सामने एक समस्या जरूर आती है. धान की फसल की कटाई और गेहूं की बुवाई के बीच में समय अंतराल कम होता है. गेहूं की बुवाई को लेकर किसानों को ज्यादा परेशानी ना हो सरकार समय रहते अभी से इस काम में जुट गई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










