
'प्रदर्शन नहीं बल्कि दर्शन...', खजुराहो के मंदिरों को लेकर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
AajTak
खजुराहो (Khajuraho) के चंदेल कालीन मंदिरों को लेकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि इन मंदिरों की मूर्तियां प्रदर्शन के लिए नहीं बल्कि दर्शन के लिए खोल देनी चाहिए. कहने का मतलब है कि यहां के मंदिरों में पूजा पाठ होनी चाहिए. उनके इस बयान का समर्थन खजुराहो के मतंगेश्वर मंदिर के पुजारियों ने भी किया है.
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) कथा के साथ ही अपने बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. इसी कड़ी में एक बार फिर उन्होंने एक ऐसा बयान दिया जिसकी काफी चर्चा हो रही है. ये बयान खजुराहो के चंदेल कालीन मंदिरों से जुड़ा हुआ है. जिसका कई मंदिरों के पुजारी समर्थन भी कर रहे हैं.
दरअसल, खजुराहो के चंदेल कालीन मंदिरों (Chandela Era Temples) को लेकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि इन मंदिरों की मूर्तियां प्रदर्शन के लिए नहीं बल्कि दर्शन के लिए खोल देनी चाहिए. कहने का मतलब है कि यहां के मंदिरों में पूजा पाठ होनी चाहिए. उनके इस बयान का समर्थन खजुराहो के मतंगेश्वर मंदिर के पुजारियों ने भी किया है.
'धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अगर यह बात कही है तो सही है'
पुजारियों का कहना है कि यह बात हम लोगों ने पहले भी रखी थी. मगर अधिकारी अनुमति नहीं देते. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अगर यह बात कही है तो सही है. यहां के मंदिरों में पूजा होनी चाहिए. मगर यहां के चंदेल कालीन मंदिरों में जो मूर्तियां रखी हैं, वो खंडित हैं.
पर्यटन विभाग करता है इन मंदिरों का रखरखाव
इस कारण पूजा नहीं होती और लोग पर्यटक के रूप में मंदिरों को देखने के लिए आते हैं. बता दें कि इन मंदिरों का रखरखाव पर्यटन विभाग (Department of Tourism) करता है. अब देखने वाली बात ये है कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के इस बयान के बाद प्रशासन क्या विचार करता है और एक्शन लेता है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











