
'प्रतिभा सिंह बेहतर बताएंगी...', कमजोर कांग्रेस पर CM सुक्खू का जवाब, विक्रमादित्य के बायो पर बोले- मैं ट्विटर-फेसबुक नहीं देखता
AajTak
हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखबीर सिंह सुक्खू से खास बातचीत करते हुए कई सवाल पूछे गए. उन्होंने आजतक से राज्यसभा सीट हारने के बाबत पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि. क्रॉस वोटिंग हुई है और हम इसे मानते हैं कि ये हमारी गलती है. निश्चित रूप से विधायकों की अपेक्षाएं हैं और हम उन्हें पूरा नहीं कर सके मुझे उनमें से कुछ के बारे में जानकारी थी कि वे क्रॉस वोटिंग करेंगे, मैंने स्थिति को संभालने की कोशिश की लेकिन असफल रहा.
हिमाचल प्रदेश में जारी सियासी संकट अभी थमा नहीं है. यहां अभी भी उथल-पुथल जारी है. इसी बीच हिमाचल के मौजूदा सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सभा सीट हम हार गए ये सही बात है, लेकिन पार्टी कमजोर नहीं है और हम पांच साल सरकार चलाएंगे. उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बयान पर भी जवाब दिया और इसके साथ ही नाराज विक्रमादित्य सिंह को लेकर कहा कि वह किसी जरूरी काम से राजस्थान गए हैं, जल्द ही वापस आएंगे.
'क्रास वोटिंग हुई ये मानते हैं' हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखबीर सिंह सुक्खू से खास बातचीत करते हुए कई सवाल रखे गए. उन्होंने आजतक से राज्यसभा सीट हारने के बाबत पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि. क्रॉस वोटिंग हुई है और हम इसे मानते हैं कि ये हमारी गलती है. निश्चित रूप से विधायकों की अपेक्षाएं हैं और हम उन्हें पूरा नहीं कर सके मुझे उनमें से कुछ के बारे में जानकारी थी कि वे क्रॉस वोटिंग करेंगे, मैंने स्थिति को संभालने की कोशिश की लेकिन असफल रहा.
खरीद-फरोख्त का किया जिक्र कुछ विधायकों ने उन नेताओं की बात सुनी जिन्होंने उन्हें टिकट दिलवाया. ऐसा कहते हुए उनका इशारा प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की ओर था, लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें पार्टी की विचारधारा का पालन करना चाहिए था. इसके साथ ही उन्होंने खरीद-फरोख्त का जिक्र करते हुए कहा कि, हम खरीद-फरोख्त के कारण हारे. हालांकि, मैंने शीर्ष नेतृत्व को विद्रोह के बारे में सूचित नहीं किया था क्योंकि मुझे ऐसा होने की उम्मीद नहीं थी.
यह भी पढ़िएः विक्रमादित्य पीछे हटने को तैयार नहीं, ना सीएम सुक्खू पद छोड़ने को तैयार, कांग्रेस के लिए दोधारी तलवार... पार्टी बचा पाएगी हिमाचल सरकार?
प्रतिभा सिंह पर क्या बोले सीएम जब उनसे प्रतिभा सिंह के बयान के बाबत सवाल पूछा गया कि वह कह रही हैं कि पार्टी कमजोर है तो सुक्खू ने कहा कि, पार्टी कमजोर नहीं है. वैसे प्रतिभा सिंह प्रदेश अध्यक्ष हैं, वो बेहतर बता सकती है पर जनता का मूड कांग्रेस के लिए है. जब बागी विधायकों के लिए काला नाग टिप्पणी को लेकर उनसे विचार पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, मैं उन्हें और क्या कह सकता हूं.
विक्रमादित्य पर कही ये बात उन्होंने आगे जोड़ते हुए कहा कि, 'मैं यहां पांच साल से हूं और पूरा कार्यकाल पूरा करूंगा. बीजेपी मेरी सरकार गिराने का सपना क्यों देख रही है? वहीं, विक्रमादित्य के लिए उन्होंने कहा कि विक्रमाजित्य अपने निजी काम से राजस्थान गए हैं, वह जल्द ही वापस आएंगे. उनके X पर बायो बदलने के बाबत सीएम ने कहा कि, मैं कोई FACEBOOK, TWITTER नहीं देखता. मुझे नहीं पता विक्रमादित्य ने ट्विटर से क्या हटाया है. वह अपने निजी कामों में व्यस्त हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



