
प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन के शौचालय में महिला से दुष्कर्म, आरोपी मौके से फरार
AajTak
प्रतापगढ़ जंक्शन में वेटिंग रूम के शौचालय में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. महिला जब शौच करने के लिए शौचालय गई थी. तब शौचालय संचालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया.
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन में ट्रेन का इंतजार कर रही महिला यात्री से दुष्कर्म की घटना सामने आई है. दरअसल, महिला प्रतापगढ़ जंक्शन के वेटिंग रूम में बने शौचालय में शौच के लिए गई हुई थी. तभी शौचालय संचालक ने मौके का फायदा उठाते हुए महिला को हवस का शिकार बनाया. बताया जा रहा है कि वारदात के समय महिला का पति कुछ सामान खरीदने गया हुआ था. जैसे वह वापस लौटा तो देखा कि उसकी पत्नी वेटिंग रूम में नहीं है.
महिला को ढूंढते-ढूंढते जब वह शौचालय गया तो पाया कि उसकी पत्नी वहां बेसुध पड़ी हुई है. थोड़ी ही देर में महिला को होश आ गया और उसने पूरी बात पति को बताई. महिला ने बताया कि शौचालय संचालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया. आरोपी को वेटिंग रूम के पास देखते ही महिला के पति ने उसे पकड़ लिया इसके बाद दोनों के बीच इसे लेकर लड़ाई शुरू हो गई.
फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
थोड़ी ही देर में महिला से दुष्कर्म की यह बात पूरे रेलवे स्टेशन में फैल गई. आरोपी का घर भी रेलवे स्टेशन के पास ही था. मामले की भनक लगते ही आरोपी के घर वाले भी वहां आ गए और महिला के पति से मारपीट शुरू कर दी. इसी दौरान आरोपी मौका पाकर वहां से फरार हो गया. घटना के बाद पीड़ित दंपति नजदीकी पुलिस स्टेशन गए और रिपोर्ट दर्ज करवाई. पुलिस ने भी फौरन शिकायत पर एक्शन लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. वहीं, आरोपी के घर वालों से भी पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










