
प्रज्वल रेवन्ना सेक्स स्कैंडल का खुलासा करने वाला ड्राइवर मलेशिया में क्या कर रहा? कुमारस्वामी ने उठाए सवाल
AajTak
कर्नाटक में कथित यौन शोषण के मामले में फंसे प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं. FIR दर्ज होने से पहले ही प्रज्वल देश छोड़कर भाग गए हैं. हालांकि, प्रज्वल को भारत वापस लाने के प्रयास शुरू हो गए हैं. जांच टीम ने प्रज्वल के घर के बाहर नोटिस भी चस्पा कर दिया है. महिलाओं से यौन शोषण के कथित 2500 से ज्यादा वीडियो वायरल हो रहे हैं. प्रज्वल हासन से सांसद हैं और इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी-जद(एस) गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार हैं.
कर्नाटक के सबसे बड़े सेक्स स्कैंडल में फंसे सांसद प्रज्वल रेवन्ना (33 साल) अब ज्यादा दिनों तक कानून के शिकंजे से दूर नहीं भाग पाएंगे. विशेष जांच दल प्रज्वल के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटा रहा है और ताबड़तोड़ एक्शन ले रहा है. उनके घर के बाहर एक नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है. इस बीच, प्रज्वल के चाचा और जेडीएस नेता कुमारस्वामी ने दावा किया कि वीडियो लीक करने वाला ड्राइवर मलेशिया पहुंच गया है. उन्होंने पूछा- वो वहां कैसे पहुंचा और क्या कर रहा है?
बता दें कि प्रज्वल पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा के बड़े बेटे एचडी रेवन्ना के पुत्र हैं. प्रज्वल 6 दिन पहले यानी 27 अप्रैल को बेंगलुरु से जर्मनी के फ्रैंकफर्ट सिटी भाग गया था. उस पर अगले दिन 28 अप्रैल को हासन जिले के होलेनरासीपुर थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी. प्रज्वल से जुड़े कथित यौन शोषण के वीडियो सोशल मीडिया में 24 अप्रैल से वायरल हो रहे थे. JDS विधायक एचडी रेवन्ना और उनके बेटे प्रज्वल के खिलाफ उनकी घरेलू सहायिका ने शिकायत की थी. पीड़ित महिला ने यह भी आरोप लगाया कि प्रज्वल उनकी बेटी को भी वीडियो कॉल करता था और अश्लील हरकतें करता था, जिसके बाद उसका नंबर ब्लॉक करने के लिए मजबूर होना पड़ा. आरोप है कि महिलाओं से यौन शोषण के 2500 से ज्यादा वीडियो वायरल हो रहे हैं. इनमें प्रज्वल यौन शोषण कर रहे हैं.
ड्राइवर कार्तिक मलेशिया में क्या कर रहा है?
वहीं, जेडीएस नेता कुमारस्वामी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है और 420 कहकर तंज कसा है. कुमारस्वामी ने दावा किया कि ड्राइवर कार्तिक ने वीडियो लीक किया और वो इस समय मलेशिया में है. कार्तिक ने पेनड्राइव देवराज गौड़ा को दे दी थी. ये 420 लोग (कांग्रेस) कह रहे हैं कि कुमारस्वामी ने ये वीडियो जारी किए. कुमारस्वामी ने पूछा- कार्तिक कहां है? वो मलेशिया में है. उसे मलेशिया किसने भेजा? उसने वहां से वीडियो रिकॉर्ड कर भेजे. वे मुझे उकसाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मुझे पता है कि इसका जवाब कैसे देना है. मैं ये सब काफी समय से देख रहा हूं. सबसे पहले यह पता करें कि वो इस समय कहां है.
सिद्धारमैया ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
राज्य महिला आयोग की शिकायत पर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने सीआईडी के एडीजी बीके सिंह के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है. बुधवार को सीएम सिद्धारमैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा और प्रज्वल को रायनयिक पासपोर्ट रद्द करने की मांग की है. सिद्धारमैया ने बुधवार को कहा कि प्रज्वल रेवन्ना ने विदेश यात्रा के लिए अपने राजनयिक पासपोर्ट का इस्तेमाल किया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इसे रद्द करने के लिए त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया. पीएम मोदी को लिखे पत्र में उन्होंने फरार संसद सदस्य की शीघ्र वापसी सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार के राजनयिक और पुलिस चैनलों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय पुलिस एजेंसियों का उपयोग करने का आग्रह किया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










