
प्रज्वल रेवन्ना ने हाई कोर्ट में फैसले को दी चुनौती, रेप केस में काट रहे उम्रकैद की सजा
AajTak
पूर्व हासन सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने कर्नाटक हाई कोर्ट में याचिका दायर कर निचली अदालत के उम्रकैद के फैसले को चुनौती दी है. उन्होंने पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए देर से दर्ज FIR, सबूतों में खामियां और फॉरेंसिक रिपोर्ट में विरोधाभास का हवाला दिया. रेवन्ना ने दोषसिद्धि रद्द करने की मांग की है.
घरेलू कामगार से बलात्कार के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व हासन सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने इस फैसले को कर्नाटक हाई कोर्ट में चुनौती दी है. निचली अदालत ने 2 अगस्त को रेवन्ना को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद और 11 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई थी. यह राशि पीड़िता को मुआवजे के रूप में देने का आदेश दिया गया था.
रेवन्ना ने अपनी अपील में अभियोजन पक्ष की दलीलों और पुलिस जांच पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि इस मामले में FIR घटना के तीन साल बाद दर्ज की गई, जिससे पूरे मामले की विश्वसनीयता पर संदेह होता है. उन्होंने यह भी कहा कि जिस महिला ने उनके खिलाफ आरोप लगाए, वह 2023 में उनके फार्महाउस के गृहप्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुई थी, जबकि घटना 2020 की बताई जा रही है. उनके मुताबिक यह तथ्य खुद आरोपों को कमजोर करता है.
यह भी पढ़ें: रेप की सजा काट रहे प्रज्वल रेवन्ना को जेल में मिला ये काम, 522 रुपये होगी दिहाड़ी
रेवन्ना के वकीलों ने यह भी दलील दी कि पुलिस जांच में कई खामियां रहीं. बचाव पक्ष ने कहा कि जिस मोबाइल फोन में कथित तौर पर हमले का वीडियो था, उसे कभी जब्त ही नहीं किया गया. इसके अलावा, जिस कमरे से वीर्य से सने कपड़े बरामद करने का दावा किया गया, उसकी फॉरेंसिक रिपोर्ट में विरोधाभास है. महिला ने भी पुलिस द्वारा बरामद बैग और कपड़ों की पहचान नहीं की, जिससे सबूतों की प्रामाणिकता पर सवाल उठता है.
मामले को बताया राजनीति से प्रेरित
अपील में यह भी कहा गया कि अभियोजन पक्ष राजनीतिक मकसद से प्रेरित था और FIR दर्ज करने से लेकर सबूत इकट्ठा करने तक कई स्तरों पर गंभीर चूक हुई. रेवन्ना ने हाई कोर्ट से निचली अदालत का फैसला रद्द करने और उन्हें बरी करने की मांग की है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










