
प्रकृति का कहर: हिमाचल और उत्तराखंड में भूस्खलन से 5 की मौत, कई सड़कें बंद
AajTak
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में लगातार बारिश जारी है. जिसके चलते कई मार्गों को बंद कर दिया गया है. वहीं, बारिश के चलते उत्तराखंड और हिमाचल में 5 लोगों की मौत हो गई.
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से पांच लोगों की मौत हो गई. जबकि पहले से ही बाढ़ प्रभावित पंजाब में सोमवार को फिर से मूसलाधार बारिश हुई. जिसके कारण राज्य के सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
शिमला में 3 लोगों की मौत
शिमला में शनिवार को भूस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में एक 35 वर्षीय व्यक्ति और उसकी बेटी सहित तीन लोगों की मौत हो गई. दबकर मौत हो गई. वहीं, उत्तराखंड के केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को हुए भूस्खलन में दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए. यह दुर्घटना सुबह 7.34 बजे सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच मुनकटिया के पास हुई.
यह भी पढ़ें: बारिश-बाढ़ से पहाड़ी और मैदानी इलाके में तबाही, उत्तराखंड-हिमाचल-कश्मीर-पंजाब हर जगह एक जैसा हाल
रुद्रप्रयाग ज़िला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मुनकटिया में पहाड़ी से पत्थर और शिलाएं गिरकर सड़क से गुज़र रहे एक वाहन से टकरा गईं. जिससे दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए.
इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के कई हिस्सों में भी सोमवार को बारिश हुई. जिसमें लुधियाना में सबसे ज़्यादा 216.70 मिमी बारिश दर्ज की गई. लगातार बारिश के कारण पंजाब के कई ज़िले बाढ़ग्रस्त हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










