
'प्रकाश पर्व जीवन में खुशियां लेकर आए,' पीएम मोदी ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं
AajTak
देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है. बाजारों में खरीददारों की भीड़ देखने को मिलने मिल रही है. लोग घरों में रोशनी का त्योहार मनाने के लिए उत्सुक देखे जा रहे हैं. त्योहार को लेकर सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने देशवासियों के लिए शुभकामनाएं दी हैं.
देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है. आज घरों में महालक्ष्मी, गणेश और कुबेर की पूजा होगी. त्योहार को लेकर हर तरफ उत्साह का माहौल है. हर कोई एक-दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दे रहा है. बाजारों में खरीददारों की भीड़ उमड़ रही है. मंदिरों में दर्शनों के लिए लोग पहुंच रहे हैं. इस मौके पर सभी पार्टियों के नेताओं की तरफ से भी देशवासियों को शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया और दिवाली की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा- दीपावली की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं. प्रकाश का यह पर्व हर किसी के जीवन में खुशियां और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए. उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा- यह पावन पर्व हमारे जीवन में सुख और समृद्धि को आगे बढ़ाए. मुझे आशा है कि आप सब परिवार और दोस्तों के साथ शानदार दिवाली मनाएंगे.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया और लिखा- दीपावली के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्य लेकर आए यही मेरी ईश्वर से कामना है. शुभ दीपावली.
गृह मंत्री अमित शाह ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने ट्वीट किया और लिखा- समस्त देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं. प्रकाश का यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां, आरोग्य व समृद्धि लाए.
UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया और लिखा- समाज में व्याप्त हर प्रकार के अंधकार के विरुद्ध 'प्रकाश' की शाश्वत विजय के अमर प्रतीक, महापर्व दीपावली की सभी को बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं. इस पावन प्रकाश पर्व पर कामना है कि अखिल जगत 'राममय' हो. मां लक्ष्मी की कृपा से सभी का जीवन सुख-समृद्धि और सद्भाव के उजास से आलोकित हो.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








