
पौराणिक युग से आधुनिक पॉलिटिक्स के केमिकल काल तक... यमुना की बेबसी की हिस्ट्री और केमिस्ट्री!
AajTak
दिल्ली में चुनाव है और चुनाव की इस गहमा-गहमी के बीच यमुना भी बड़ा चुनावी मुद्दा बनकर उभरी है. दावा किया जा रहा है कि यमुना में जहर है. आरोप लग रहे हैं कि यमुना का जल पीने तो क्या आचमन के लायक भी नहीं है. दिल्ली की बड़ी रिहायश आज भी पानी की कमी से जूझ रही है. यमुना, जो दिल्ली में नालों का संगम बन गई है, जिसमें केमिकल के झाग जब-तब बहते नजर आते हैं.
एक राजा था. नाम था ढिल्लू... इतिहास वाले बताते हैं कि शायद नाम था दिल्लू, या ढिल्लों... नाम जो भी रहा हो, लेकिन 8वीं सदी के इस राजा के नाम पर अरावली की पहाड़ियों की गोद में बसे एक लंबे-चौड़े और दूर तक फैले ऊबड़-खाबड़ वाले खाली जगह को ढिल्ली कहा जाने लगा. फिर तो तोमर आए, चौहान आए, तुगलक, खिलजी, लोदी, मुगल और आखिरी में आए अंग्रेज, तब तक ये ढिल्ली, ढिल्लिका, ढेलिका, ढेली से होते-होते दिल्ली में बदल गई.
दिल्ली में क्या है यमुना का वजूद? कहते हैं कि दिल्ली सात बार बसी, सात बार उजड़ी और उजड़ कर फिर बसी. इसका इतिहास लिखा गया, भूगोल बदलता गया, निजाम और इंतजाम सब बदलते गए लेकिन किसी को नहीं ध्यान रही तो बस यमुना. वो यमुना जो गंगा की ही तरह पहाड़ के दूसरे छोर से निकल कर आई, पुराणों में उसकी ही तरह पूजी गई है. उसकी ही तरह शहरों को बसाया, कला और कल्चर को पनाह दी, प्यासे की प्यास बुझाई और बंजर जमीनों को हरा किया... लेकिन अपने किनारे बसे दुनिया के बड़े और जाने-माने शहर दिल्ली के बावजूद आज यमुना का वजूद क्या है?
यमुना में केमिकल और जहर की सियासत! दिल्ली में चुनाव है और चुनाव की इस गहमा-गहमी के बीच यमुना भी एक बड़ा चुनावी मुद्दा बनकर उभरी है. दावा किया जा रहा है कि यमुना में जहर है. आरोप लग रहे हैं कि यमुना का जल पीने तो क्या आचमन के लायक भी नहीं है. दिल्ली की एक बड़ी रिहायश आज भी पानी की कमी से जूझ रही है. यमुना, जो दिल्ली में नालों का संगम बन गई है, जिसमें केमिकल के झाग जब-तब बहते नजर आते हैं.
ये यमुना हमेशा से ऐसी नहीं थी. इस यमुना ने भी अपनी शीतल-निर्मल लहरे देखीं हैं और खुद को सत्ता के उस केंद्र में देखा है, जहां नदियां सभ्यता को जिलाए रखने वाली अमृत की तरह माने गए हैं. यमुना और दिल्ली ने ऐसे सुनहरे और खूबसूरत इतिहास वाले लंबे दौर भी देखे हैं. इसकी तस्दीक इतिहास और इतिहास को बताने वाले खुले दिल से करते हैं.
यमुना का सांस्कृतिक विस्तार हमेशा अनदेखा रहा इतिहासकार और लेखक पुष्पेश पंत जब यमुना के बारे में बात करते हैं तो कहते हैं, हमें यमुना सिर्फ दिल्ली और आगरा में याद आती है या फिर यह नदी सिर्फ मथुरा-वृंदावन के पास याद आती है. हम बाकी यमुनाजी को भूल जाते हैं. हम भूल जाते हैं कि यमुनाजी का असली विस्तार बहुत बड़ा है. यह यमुनोत्री से शुरू होता है टौंस नदी के किनारे-किनारे फैली टौंस घाटी की संस्कृति को समृद्ध करते हुए उनका बहाव आगे बढ़ता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










