
पोर्न स्टार केस में फंसे ट्रंप पर जब सोशल मीडिया पर भिड़ गए लोग
AajTak
Donald Trump Stormy Deniels Case: 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार के दौरान पोर्न स्टार को पैसे देने के लिए आरोपों का सामना कर रहे ट्रंप पर 34 आरोप लगाए गए हैं जबकि ट्रंप ने खुद को निर्दोष बताया है. इन घटनाक्रम के बीच सोशल मीडिया पर खूब ट्वीट्स किए जा रहे हैं.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को मुंह बंद रखने के लिए पैसे देने के आरोपों का सामना कर रहे हैं. ये पैसे 2016 के राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए थे. ट्रंप इन आरोपों से जुड़े आपराधिक मामले में सुनवाई के लिए मंगलवार को मैनहट्टन (Manhattan Court) की अदालत में पेश हुए थे. इससे पहले उन्हें मैनहट्टन जिला अटॉर्नी के कार्यालय ने गिरफ्तार कर लिया था. करीब एक घंटे की सुनवाई में उन पर 34 आरोप लगाए गए जिस पर ट्रंप ने कहा कि वह निर्दोष हैं. चुनाव को देखते हुए ये आरोप लगाए गए हैं. अब इस मामले में ट्रंप की व्यक्तिगत पेशी और अगली सुनवाई 4 दिसंबर को होगी.
इस बीच सोशल मीडिया पर जहां कुछ लोग इस मामले को ऐतिहासिक बता रहे हैं, तो वहीं ट्रंप के समर्थक उन्हें अमेरिका का सबसे महान इंसान कह रहे हैं. कुछ लोगों ने तो उनकी तुलना भगवान तक से कर दी.
सोशल मीडिया पर क्या बोल रहे लोग?
इस यूजर ने तस्वीर शेयर करते हुए कहा, 'डोनाल्ड ट्रंप इतिहास की किताबों में इस तरह याद किए जाएंगे. चाहे आप उन्हें पसंद करें या न करें, ये तस्वीर कई पीढ़ियों तक जिंदा रहेगी. मेरा ख्याल है कि राजनीति में ट्रंप का समय अब समाप्त हो गया है. मुझे पता है आप में से बहुत से लोग असहमत होंगे. मुझे पता है कि वह खुद इस पर विश्वास नहीं करेंगे, उनके समर्थक इस पर विश्वास नहीं करेंगे, लेकिन यह खत्म हो गया है. यह अमेरिका की राजनीति में एक बड़े अहंकार और धोखा देने की प्रवृत्ति वाले शख्स के आसपास की दुखद कहानी के अंत की शुरुआत है.'
This is how Donald Trump will be remembered in the History books. Whether you like it or not, this is one of the images that will persist for generations. In my opinion Trump's time in politics is over. I know many of you all will disagree. I know he won't believe it himself,… pic.twitter.com/sGNJAaKdCu
एक अन्य वीडियो में ट्रंप गाड़ी में बैठे नजर आ रहे हैं और सड़क पर उनके समर्थकों का सैलाब है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










