
पैसों के लालच में दोबारा शादी करने पहुंचे 2-2 बच्चों के माता-पिता, सामूहिक विवाह की ऐसे खुली पोल
AajTak
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में दिव्यांगों के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया. यह आयोजन आस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्थान ने की थी. वैसे यह संस्था पहले भी सैकड़ों युवक-युवतियों का विवाह करा चुकी है. मगर, इस बार हर जोड़े को एक लाख रुपए दिया जाना था. इसको लेकर दोबारा शादी करने 2-2 बच्चों के पिता पहुंच गए.
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. सामूहिक विवाह में पैसों के लालच में दोबारा शादी करने 2-2 बच्चों के पिता पहुंच गए. सामूहिक विवाह कराने वाले संस्थान का कहना है कि मामला सामने आते ही नाबालिग और शादीशुदा लोगों को उनको बाहर निकाल दिया गया. साथ ही शादीशुदा जोड़े के खिलाफ FIR करेंगे.
दरअसल, दुर्ग में आस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्थान ने 300 दिव्यांगों जोड़े के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन किया था. ये संस्था पहले भी सैकड़ों युवक-युवतियों का विवाह करा चुकी है. मगर, इस बार कहा गया था कि हर जोड़े को संस्थान एक लाख रुपए देगी. इसको लेकर छत्तीसगढ़ के सरगुजा, अंबिकापुर, सूरजपुर, बिलासपुर और बस्तर से जोड़े दुर्ग पहुंच गए.
ये भी पढ़ें- बिना दूल्हों के सैकड़ों दुल्हनों की करा दी शादी, खुद को ही जयमाला डालती नजर आईं लड़कियां, यूपी के Ballia का Video
'मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और झारखंड से भी पहुंचे जोड़े'
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और दुर्ग सांसद विजय बघेल खुद पहुंचे. फिर दिव्यांग वर-वधु को आर्शीवाद दिए. इसी बीच जांच में खुलासा हुआ कि इसमें 20 से ज्यादा ऐसे जोड़े भी हैं, जो पहले से शादीशुदा है और उनके 2-3 बच्चे भी हैं. इतना ही नहीं 27 साल का एक युवक 45 साल की महिला को लेकर विवाह करने पहुंचा था. दावा किया जा रहा है कि आयोजन में छत्तीसगढ़ के अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड से भी जोड़े पहुंच गए थे.
'शादी के बाद एक लाख रुपए मिलेंगे'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










