
पैसों की तंगी की वजह से एक ही परिवार के 4 लोगों ने की खुदकुशी, मौत से जूझ रही बेटी
AajTak
विशाखापत्तनम में आर्थिक तंगी की वजह से एक ही परिवार के पांच लोगों ने खुदकुशी की कोशिश की जिसमें चार की मौत हो गई. वहीं परिवार की तीसरी बेटी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है. घटना अनाकापल्ले जिले में हुई है. पुलिस के मुताबिक परिवार पैसों की कमी की वजह से जूझ रहा था.
विशाखापत्तनम में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने खुदकुशी कर ली जबकि एक लड़की की हालत गंभीर है. बताया जा रहा है कि आर्थिक संकट की वजह से परिवार ने ये जानलेवा कदम उठाया है.
पुलिस के मुताबिक परिवार के पांच लोगों ने खुदकुशी की कोशिश की थी जिसमें चार की मौत हो गई जबकि परिवार की तीसरी बेटी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है. यह घटना विशाखापत्तनम के अनाकापल्ले जिले में हुई है.
मृतकों की पहचान शिव रामकृष्ण (40), उनकी पत्नी माधवी (38) और दो बेटियों के रूप में की गई. पुलिस ने बताया कि जीवित बची उनकी तीसरी बेटी है. पुलिस को संदेह है कि परिवार ने आर्थिक तंगी की वजह से आत्महत्या की है.
शुरुआती जांच से पता चला है कि रामकृष्ण पेशे से सुनार थे और गुंटूर जिले के तेनाली शहर के रहने वाले थे. कुछ साल पहले काम के लिए अनाकापल्ले आ गए थे और वहीं एक फ्लैट में अपने परिवार के साथ रहते थे.
पुलिस ने बताया कि परिवार ने गुरुवार की रात को जहर खाया होगा, जिसके बाद उनमें से चार मृत पाए गए. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है.
बता दें कि इसी महीने वाराणसी के एक धर्मशाला में आंध्र प्रदेश के एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने फांसी लगाकर सामूहिक खुदकुशी की थी. पुलिस को मौके से मृतकों का एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें खुदकुशी की हैरान कर देने वाली वजह सामने आई थी. इस परिवार के चारों लोगों ने भी सुसाइड नोट में खराब आर्थिक को हो इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








