
'पैसे-शराब के बदले वोट देने वाले अगले जन्म में भेड़-बकरी-ऊंट-कुत्ते बनेंगे, मेरी भगवान से सीधी बातचीत है', BJP की महिला विधायक के बड़े बोल
AajTak
BJP की महिला MLA उषा ठाकुर ने कहा, भगवान देख रहे हैं, अपना वोट देते समय अपनी ईमानदारी न खोएं. जो लोग पैसा, साड़ी, गिलास और शराब लेकर तटस्थ हो गए हैं, वे अपनी डायरी में लिख लें कि वे अगले जन्म में ऊंट, भेड़, बकरी, कुत्ते और बिल्ली जरूर बनेंगे. जो लोग लोकतंत्र को बेचेंगे, वे यही बनेंगे. यह लिख लें. मेरी भगवान से सीधी बातचीत है, यकीन मानिए.
मध्य प्रदेश की बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने पैसे, शराब और तोहफों के बदले वोट देने वालों को जमकर सुनाई. कहा कि लोकतंत्र को बेचने वाले ऐसे लोग ऊंट, भेड़, बकरी, कुत्ते और बिल्ली के रूप में पुनर्जन्म लेंगे. इंदौर की महू विधानसभा क्षेत्र के हसलपुर गांव में एक बैठक में की गई महिला विधायक की टिप्पणी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद विपक्षी कांग्रेस ने विधायक की 'रूढ़िवादी सोच' के लिए आलोचना की.
बीजेपी विधायक ने लोगों से लोकतंत्र की रक्षा करने का आग्रह करते हुए कहा, "भाजपा सरकार की लाड़ली बहना योजना और किसान सम्मान निधि जैसी कई योजनाओं के माध्यम से प्रत्येक लाभार्थी के खाते में हजारों रुपए आते हैं. इसके बाद भी अगर वोट 1,000-500 (रुपए) में बिकते हैं, तो यह इंसानों के लिए शर्म की बात है."
मतदान की गोपनीयता का जिक्र करते हुए MLA ठाकुर ने कहा, भगवान देख रहे हैं, अपना वोट देते समय अपनी ईमानदारी न खोएं. जो लोग पैसा, साड़ी, गिलास और शराब लेकर तटस्थ हो गए हैं, वे अपनी डायरी में लिख लें कि वे अगले जन्म में ऊंट, भेड़, बकरी, कुत्ते और बिल्ली जरूर बनेंगे. जो लोग लोकतंत्र को बेचेंगे, वे यही बनेंगे. यह लिख लें. मेरी भगवान से सीधी बातचीत है, यकीन मानिए."
उन्होंने आगे कहा कि किसी को भी भाजपा को ही वोट देना चाहिए, जो राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की सेवा करती है. इन टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर ठाकुर ने एक न्यूज से कहा कि वह ग्रामीण मतदाताओं के बीच जागरूकता फैलाने की कोशिश कर रही थीं.
विधायक ने कहा, "लोकतंत्र हमारा जीवन है. सरकार संविधान के प्रावधानों के अनुसार लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई योजनाएं चलाती है. वह साल के 12 महीने जनता की सेवा करती है. ऐसे में अगर कोई व्यक्ति चुनाव के दौरान किसी भी स्थिति में पैसे, शराब या अन्य सामग्री के लिए अपना वोट बेचता है, तो यह अक्षम्य अपराध है."
उन्होंने अपने बयान का बचाव करते हुए कहा, "हमें अपने कर्मों के आधार पर अगला जन्म मिलता है. अगर हमारे कर्म बुरे हैं, तो हमें मनुष्य के रूप में पुनर्जन्म नहीं मिलेगा."

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








