'पैसा कमा लिया जाएगा लेकिन नाम गया तो...', भाई से शिवसेना छिनने पर राज ठाकरे ने शेयर किया बाला साहेब का ऑडियो
AajTak
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका लगा है. चुनाव आयोग ने एकनाथ शिंदे गुट को शिवसेना का नाम और चुनाव चिह्न धनुष-बाण देने का फैसला किया है. एक तरफ जहां सीएम एकनाथ शिंदे ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया तो वहीं संजय राउत ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया. इस पर मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने भी ट्वीट किया है.
महाराष्ट्र में शिवसेना के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर लंबे समय से चल रही तनातनी पर विराम लग गया है. उद्धव गुट को बड़ा झटका लगा है. चुनाव आयोग ने एकनाथ शिंदे गुट को शिवसेना का नाम और चुनाव चिह्न धनुष-बाण देने का फैसला किया है. एक तरफ जहां सीएम एकनाथ शिंदे ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया तो वहीं संजय राउत ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया.
इस पर उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई राज ठाकरे ने चुनाव आयोग के फैसले के बाद बाला साहेब ठाकरे का ऑडियो शेयर किया. जिसमें वह कह रहे हैं कि पैसा गया तो फिर कमा लिया जाएगा. लेकिन नाम गया तो कभी वापस नहीं आएगा. मनसे के अध्यक्ष राज ठाकरे ने ऑडियो ट्वीट किया और लिखा, "बालासाहेब द्वारा दिया गया 'शिवसेना' का विचार कितना सही था, आज हम एक बार फिर जानते हैं..."
भाई उद्धव से शिवसेना का नाम और चिह्न छिनने के बाद राज ठाकरे ने जो ऑडियो ट्वीट किया है, उसमें बाला साहेब ठाकरे का भाषण है. जिसमें वह कह रहे हैं, "पैसा आता है और जाता है. पैसा जाएगा तो वापस कमा लिया जाएगा, लेकिन एक बार नाम गया तो कभी वापस नहीं आएगा. इसलिए नाम बड़ा करो. नाम ही सब कुछ है."
उद्धव से छिना शिवसेना का नाम और तीर कमान, चुनाव आयोग में शिंदे गुट की बड़ी जीत
बाळासाहेबांनी दिलेला ‘शिवसेना’ हा विचार किती अचूक होता ते आज पुन्हा एकदा कळलं.... #शिवसेना #बाळासाहेब_ठाकरे #Legacy pic.twitter.com/FxO3wprUUF
वहीं चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने आजतक से बातचीत करते हुए कहा कि ये लोकतंत्र की जीत है. लोग हमसे जुड़ रहे हैं. ये सत्य की जीत है. ये बालासाहेब के विचारों की जीत है. एकनाथ शिंदे ने कहा कि ये लाखों कार्यकर्ताओं की जीत है.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










