
'पैर छूने से नहीं मिलेंगे दिल', चाचा पारस के बयान पर चिराग पासवान ने दी ये प्रतिक्रिया
AajTak
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पटना पहुंचते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा. चिराग ने कहा लोकसभा चुनाव में खाता भी नहीं खुलेगा और 40 की 40 सीटें एनडीए के खाते में जाएंगी.
एनडीए में शामिल होने के बाद लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान रविवार को दिल्ली से पटना पहुंचे. पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए चिराग ने चाचा पशुपतिनाथ पारस के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने कहा था कि 'पैर छूने से दिल नहीं मिलेंगे.'
एनडीए में अपनी पार्टी को मिल रहे सम्मान से अभिभूत दिख रहे चिराग ने कहा कि जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं के द्वारा लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के साथ संपर्क साधा गया, जो सम्मान दिया गया उससे लोकसभा चुनाव की रूपरेखा तैयार हो गई. चिराग ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी से हुई मुलाकात के बाद जो हमारी चिंताएं थी वो दूर हो गई. चिराग ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास एनडीए का हिस्सा है इसके पूर्व में भी जानते हैं कि जब हम लोग एनडीए से अलग थे तब भी हम लोग किसी दूसरे गठबंधन में नहीं गए.
लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी सीटें जीतेगा एनडीए
चिराग ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने 2020 का चुनाव अकेले लड़ना पसंद किया लेकिन अपने स्वार्थ के लिए अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया. लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए चिराग ने कहा, 'आज हमको एनडीए गठबंधन का हिस्सा बनाया गया तो पूर्ण विश्वास के साथ कहता हूं कि 2019 का जो परिणाम देखने को मिला 40 में से 39 सीटें इंडिया गठबंधन को मिली थी इस बार 40 की 40 सीटें एनडीए गठबंधन जीतेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर जो बिहार के जनता में आक्रोश है उपचुनाव में हमने आक्रोश को देखा है गोपालगंज के परिणाम हो या कुढ़नी के परिणाम हो, या फिर मोकामा के परिणाम, यह दर्शाता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस गठबंधन में रहेंगे उस गठबंधन को नुकसान ही होगा.'
चिराग ने कहा कि प्रधानमंत्री की केंद्र सरकार की तमाम नीतियों को जनता तक पहुंचाना लोक जनशक्ति रामविलास के हर एक कार्यकर्ता की कर्तव्य है. उन्होंने कहा कि 2024 में हम लोग 40 से 40 सीटें जीतेंगे 2025 में भी बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा में एक भी खाता खोल नही पाएंगे.
चाचा के दावे पर कही ये बात

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










