
पेशे से पत्रकार, कहा गया 'गुजरात का केजरीवाल'... जानें कौन हैं इसुदान गढ़वी, जिन्हें AAP ने बनाया CM फेस
AajTak
गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में सीएम फेस की घोषणा कर दी है. वहीं पार्टी ने प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी है. केजरीवाल के साथ पंजाब के सीएम प्रदेश में डेरा डाले हुए हैं. AAP सिर्फ सौराष्ट्र और तटीय गुजरात ही नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों में अपनी सक्रियता बढ़ा रही है.
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुजरात चुनाव के लिए AAP के मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान कर दिया है. इसुदान गढ़वी को सीएम कैंडिडेट बनाया गया है. इसुदान गढ़वी अभी AAP में नेशनल ज्वॉइंट जनरल सेक्रेटरी हैं और पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं. केजरीवाल ने बताया कि गुजरात की 16 लाख 48 हजार 500 जनता ने सीएम के लिए अपनी राय दी है.
इसुदान का जन्म 10 जनवरी 1982 को जामनगर जिले के पिपलिया गांव में एक साधारण चारण परिवार में हुआ था. उनके पिता खेराजभाई खुद किसान हैं. उनका पूरा परिवार खेती से जुड़ा है. राजनीति में आने से पहले इसुदान टीवी पत्रकार थे. उन्होंने लंबे समय तक गुजरात में पत्रकारिता की है.
बतौर न्यूज एंकर उनका टीवी शो जनता के मुद्दे उठाने के लिए काफी मशहूर रह है. इसके बाद जून 2021 में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए. अरविंद केजरीवाल इसुदान को गुजरात का केजरीवाल कहकर बुलाते हैं.
AAP ने ओबीसी चेहरे पर लगाया दांव
आम आदमी पार्टी के चेहरे इसुदान गढ़वी गुजरात के गढ़वी समाज से आते हैं, जो कि चारण जाति से ताल्लुक रखते हैं. यह जाति अति पिछड़ा वर्ग में शामिल है यानी पार्टी ने सीधे ओबीसी चेहरे पर बड़ा दांव खेल है. पारंपरिक तौर पर गुजरात की राजनीति में पाटीदार समाज के वर्चस्व को ही देखा जाता रहा है लेकिन ओबीसी वोट बैंक भी राज्य में निर्णायक भूमिका अदा करता है.
जामखंभालिया सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








