
'पेपर टल जाए इसलिए...' दिल्ली में छात्रों ने ही दी थी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने खोला राज
AajTak
जिन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी उनमें से एक वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल भी था, जिसे 28 नवंबर को रोहिणी प्रशांत विहार पीवीआर मल्टीप्लेक्स में रहस्यमय विस्फोट होने के एक दिन बाद एक धमकी भरा ईमेल मिला था.
दिल्ली में पिछले दिनों कई स्कूलों में ईमेल के जरिए बम धमाके की धमकी दी गई थी. अब इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एक हैरान करने वाला खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि करीब 3 स्कूलों में ये धमकी उन्हीं स्कूलों के छात्रों के ओर से दी गई थी.
जानकारी के अनुसार, जिन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी उनमें से एक वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल भी था, जिसे 28 नवंबर को रोहिणी प्रशांत विहार पीवीआर मल्टीप्लेक्स में रहस्यमय विस्फोट होने के एक दिन बाद एक धमकी भरा ईमेल मिला था. पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह ईमेल स्कूल में ही पढ़ने वाले भाई-बहनों ने भेजा था क्योंकि वे चाहते थे कि परीक्षा स्थगित कर दी जाए.
अधिकारी ने कहा, काउंसलिंग के दौरान, दोनों छात्रों ने खुलासा किया कि उनके मन में ये विचार स्कूलों को बम की धमकी देने की पिछली घटनाओं से मिला था. उनके माता-पिता को चेतावनी दिए जाने के बाद उन्हें जाने की अनुमति दी गई.
यह भी पढ़ें: दिल्ली स्कूल बम थ्रेट केस: गृह मंत्रालय ने की स्थिति की समीक्षा, कहा- प्रोटोकॉल और SOP बनाने की जरूरत
इसी तरह, एक अन्य पुलिस अधिकारी के मुताबिक, रोहिणी और पश्चिम विहार स्थित दो और स्कूलों को उनके छात्रों ने धमकी भरे ईमेल भेजे थे. इसकी भी वजह यही थी कि स्टूडेंट चाहते थे कि स्कूल बंद रहे.
11 दिन में 100 से अधिक स्कूलों को धमकी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










