
'पेट से है पाकिस्तान, कभी भी हो सकता है बलूचिस्तान', विकास दिव्यकीर्ति का वीडियो वायरल
AajTak
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. पूरे देश में गुस्सा है और हर कोई उम्मीद कर रहा है कि इस बार भारत ऐसा जवाब देगा कि पाकिस्तान दोबारा ऐसी हिम्मत न कर सके. इसी माहौल में पाकिस्तान के भीतरी हालात भी काफी बिगड़े हुए हैं.बलूचिस्तान से लेकर पीओके तक विरोध की आवाजें उठ रही हैं.
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. पूरे देश में गुस्सा है और हर कोई उम्मीद कर रहा है कि इस बार भारत ऐसा जवाब देगा कि पाकिस्तान दोबारा ऐसी हिम्मत न कर सके. इसी माहौल में पाकिस्तान के भीतरी हालात भी काफी बिगड़े हुए हैं.बलूचिस्तान से लेकर पीओके तक विरोध की आवाजें उठ रही हैं.
सोशल मीडिया पर इन दिनों डॉ. विकास दिव्यकीर्ति का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसमें वे अपने UPSC छात्रों को भारत-पाक संबंधों और पाकिस्तान के आंतरिक हालातों के बारे में बताते नजर आ रहे हैं. विकास दिव्यकीर्ति कहते हैं कि पाकिस्तान इन दिनों पेट से है, कभी भी बलूचिस्तान पैदा हो सकता है. वहां गृहयुद्ध जैसे हालात हैं, महंगाई चरम पर है, और सेना कश्मीर में आतंकी गतिविधियों के जरिए जनता का ध्यान भटका रही है.
उन्होंने बलूचिस्तान, सिंध और खैबर-पख्तूनख्वा जैसे क्षेत्रों में चल रहे अलगाववादी आंदोलनों का भी जिक्र किया और कहा कि अगर यही हालात रहे तो पाकिस्तान भविष्य में कई हिस्सों में बंट सकता है. दिव्यकीर्ति ने मजाकिया अंदाज में कहा कि कभी भी थाली बज सकती है, दो-तीन बच्चे एक साथ भी हो सकते हैं.
देखें वायरल वीडियो
विकास दिव्यकीर्ति जी की यह क्लास लेना बेहद जरूरी है

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











