
पेट दर्द से तड़प रहे युवक ने तांत्रिक की कर दी हत्या, सिर पर पत्थर पटककर ली जान
AajTak
गुजरात के नवसारी जिले में पेट दर्द से परेशान युवक धीरूभाई ने तांत्रिक जिनाभाई की पत्थर से हत्या कर दी. तांत्रिक ने नदी किनारे अनुष्ठान के दौरान पीठ पर वार किया, जिससे भड़के युवक ने सिर पर पत्थर पटककर हत्या कर दी. गांववालों की सूचना पर पुलिस ने शव बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.
गुजरात के नवसारी जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां पेट दर्द से परेशान एक युवक ने इलाज के दौरान तांत्रिक की हत्या कर दी. ग्रामीणों ने तांत्रिक का शव देखा और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल, वांसदा तालुका के वाघाबारी गांव में रहने वाले धीरूभाई को काफी समय से पेट और सीने में दर्द की शिकायत थी. इस दौरान उसकी मुलाकात गांव में झाड़-फूंक और अनुष्ठान करने वाले तांत्रिक जिनाभाई मंगलदास से हुई. जिनाभाई ने धीरूभाई को यकीन दिलाया कि वह उसका इलाज कर सकता है.
यह भी पढ़ें: गुजरात में RTE के तहत तीसरे राउंड में 2231 बच्चों को मिला प्राइवेट स्कूल में एडमिशन, अभी भी 6946 सीट खाली
इलाज के लिए तैयार धीरूभाई को तांत्रिक ने अनुष्ठान करने के लिए रात को नदी किनारे बुलाया. अनुष्ठान के दौरान तांत्रिक ने उसकी पीठ पर जोर से हाथ मारा, जिससे धीरूभाई दर्द के मारे चिल्ला उठा. इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई. गुस्से में धीरूभाई ने तांत्रिक के सिर पर पत्थर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
अगली सुबह गांव वालों ने तांत्रिक की लाश देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची वांसदा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. छानबीन के दौरान जब धीरूभाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस अधिकारी बी. डी. गोहिल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










